{"_id":"6b0ac5b55236af637201a716","slug":"video-three-year-wait-ends-following-decision-in-favor-of-hati-community-leaders-express-gratitude-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: हाटी समुदाय के हक में फैसले से तीन साल का इंतजार खत्म, नेताओं ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: हाटी समुदाय के हक में फैसले से तीन साल का इंतजार खत्म, नेताओं ने जताया आभार
हाटी समुदाय का अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार रहने पर समुदाय में खुशी की लहर है। करीब तीन साल से फैसले का इंतजार कर रहे हाटी समुदाय के नेताओं ने शनिवार को नाहन में पत्रकार वार्ता कर इस संघर्ष में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। हाटी समुदाय के वरिष्ठ नेता अमर सिंह चौहान ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले से ट्रांसगिरि क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों और आने वाली पीढ़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा। अमर सिंह चौहान ने कहा कि भारत सरकार ने चार अगस्त 2023 को हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान किया था, लेकिन कुछ लोगों की गलतफहमी के कारण मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया। इसके बाद से समुदाय को न्यायालय के फैसले का इंतजार था। शनिवार को उच्च न्यायालय ने सच्चाई का साथ देते हुए फैसला हाटी समुदाय के पक्ष में सुनाया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे ट्रांसगिरि क्षेत्र के भाई-बहनों के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का पौधा लगाने वाले अमर सिंह चौहान, संतराम राणा सहित अन्य वरिष्ठ लोगों और युवा शक्ति की इसमें अहम भूमिका रही है। सभी ने संयमित तरीके से इस लड़ाई को आगे बढ़ाया। हाटी नेताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय का यह फैसला हाटी इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।