Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   annual function in toka nagla school

Sirmour News: नशे और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर नाटक से दिया जागरूकता का संदेश, अरमान और शैली बने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

Sun, 29 Nov 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
annual function in toka nagla school
टोका नागला स्कूल के वार्षिक समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए स्कूली बच
टोका नागला स्कूल के वार्षिक समारोह में लोकनृत्य, गिद्दा और भंगड़ा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विद्यालय को 1.50 लाख रुपये की सहायता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोका नागला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और मोबाइल के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए नाट्य मंचन किया। वहीं, लोकनृत्य, गिद्दा और भंगड़ा सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया।
कार्यक्रम में व्यवसायी जसविन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि, जबकि समाजसेवी मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता मनीष तोमर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य नरेश दुआ ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके अलावा मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभावों को भी नाटक के माध्यम से दर्शाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शैक्षणिक गतिविधियों और खेलकूद प्रतियोगिताओं में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अरमान और शैली को सर्वश्रेष्ठ छात्र एवं सर्वश्रेष्ठ छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा वंशिका, शिवानी, प्रिया, मोहम्मद आमिर, आरती, समीक्षा, दिव्यांशी, खुशी, आशिम अली, वसीम, अक्षरा, इशाना, अलिशा, अंशिका, मनप्रीत कौर, अनिशा, जैनब, अनाबिया, आलिया, परमजीत सिंह, सतवीर, रितिका, समिया, मोहित चौधरी, कोमल चौधरी, अंकिता, तनु, आरजू, सोनिया और आसिम सहित अन्य विद्यार्थियों को विभिन्न उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

समारोह के दौरान विद्यालय के विकास कार्यों के लिए अतिथियों ने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। मुख्य अतिथि जसविन्द्र सिंह ने विद्यालय प्रबंधन को 1 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी। वहीं, समाजसेवी मनीष तोमर ने 21 हजार रुपये और पंचायत प्रधान रामेश्वर चौधरी ने 11 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। इस तरह विद्यालय को कुल 1 लाख 82 हजार रुपये की सहायता राशि मिली।


इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान तारिफ अली, एसएमसी प्रधान राजेंद्र सिंह, जीवन प्रकाश, प्रेम पाल सिंह, मनमोहन सिंह, मनीष तोमर और बीएस चौधरी सहित विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed