{"_id":"6b0ad45aaaee95ffe701a88d","slug":"udaymata-program-in-sarnha-college-nahan-news-c-177-1-nhn1001-195337-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सराहां में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में स्थापित ग्रामीण पूर्व उद्भवन केंद्र के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र, उद्योग विभाग के सहयोग से आरएएमपी योजना के तहत द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी पांवटा साहिब ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, ग्रामीण युवाओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वरोजगार अपनाने और अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय मॉडल तैयार करने, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल विपणन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इसमें बिजनेस मॉडल कैनवास, वित्तीय प्रबंधन और डिजिटल माध्यमों से उत्पादों एवं सेवाओं का प्रचार-प्रसार करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को व्यावसायिक विचार विकसित करने और उन्हें सफल व्यवसाय में बदलने के लिए योजना तैयार करने के बारे में भी समझाया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी की ओर से सहायक प्रबंधक शिशुपाल चौहान और कार्यक्रम समन्वयक रोहित शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य गुलशन कुमार, वाणिज्य विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रियंका सराओ और हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. मोल्लम डोलमा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
इस दौरान बताया गया कि महाविद्यालय में स्थापित ग्रामीण पूर्व उद्भवन केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीण युवाओं को नए व्यावसायिक विचारों की पहचान करने, व्यवसाय योजना तैयार करने, मार्गदर्शन प्राप्त करने और उद्यमिता से जुड़े अवसरों की जानकारी उपलब्ध करवाना है। यह केंद्र स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने में भी सहायक बनेगा।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय स्वरोजगार और उद्यम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इससे प्रतिभागियों को व्यवसाय शुरू करने और उसके संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी मिली।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में स्थापित ग्रामीण पूर्व उद्भवन केंद्र के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र, उद्योग विभाग के सहयोग से आरएएमपी योजना के तहत द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी पांवटा साहिब ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, ग्रामीण युवाओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वरोजगार अपनाने और अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय मॉडल तैयार करने, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल विपणन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इसमें बिजनेस मॉडल कैनवास, वित्तीय प्रबंधन और डिजिटल माध्यमों से उत्पादों एवं सेवाओं का प्रचार-प्रसार करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को व्यावसायिक विचार विकसित करने और उन्हें सफल व्यवसाय में बदलने के लिए योजना तैयार करने के बारे में भी समझाया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी की ओर से सहायक प्रबंधक शिशुपाल चौहान और कार्यक्रम समन्वयक रोहित शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य गुलशन कुमार, वाणिज्य विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रियंका सराओ और हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. मोल्लम डोलमा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
इस दौरान बताया गया कि महाविद्यालय में स्थापित ग्रामीण पूर्व उद्भवन केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीण युवाओं को नए व्यावसायिक विचारों की पहचान करने, व्यवसाय योजना तैयार करने, मार्गदर्शन प्राप्त करने और उद्यमिता से जुड़े अवसरों की जानकारी उपलब्ध करवाना है। यह केंद्र स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने में भी सहायक बनेगा।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय स्वरोजगार और उद्यम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इससे प्रतिभागियों को व्यवसाय शुरू करने और उसके संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी मिली।
