Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   annual function in bagran school

Sirmour News: प्रतिभा और मेहनत का सम्मान, आदित्य तोमर बेस्ट स्टूडेंट तो प्रतिज्ञा बेस्ट छात्रा

Sun, 29 Nov 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
annual function in bagran school
राजकीय उच्च विद्यालय बांगरण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स
-राजकीय उच्च विद्यालय बांगरण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
विज्ञापन

-मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित, नशे से दूर रहने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय बांगरण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आदित्य तोमर को बेस्ट स्टूडेंट और प्रतिज्ञा को बेस्ट छात्रा चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंच संचालन सरिता भारद्वाज ने किया। विद्यालय के मुख्याध्यापक हरीश कुमार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विद्यालय की शुरुआत वर्ष 1962 में प्राथमिक स्कूल के रूप में हुई थी। 2022 को उच्च विद्यालय का दर्जा मिला। वर्तमान में स्कूल में 98 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में स्टाफ के सभी पद भरे हुए हैं।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, गिद्दा, भांगड़ा सहित विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा रामायण, योग और नशामुक्ति जैसे विषयों पर नाटक मंचन कर सामाजिक संदेश भी दिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि एके शर्मा व पंचायत प्रधान गुरजीत कौर ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने परिवार व गांव में भी नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
इन्हें मिले सम्मान
समारोह में छठी से दसवीं कक्षा तक के रुचि देवी, तनिषा, पलक, प्रीति, प्रतिज्ञा, आदित्य, सना, हर्षिता, रश्मि, नेहा, तनवी, मोहम्मद बिलाल, सिमरन, नीतिका, प्रियांशी, हरजोत, मन्नत, स्नेहा, खुशी, नैतिक, कवि, आयान, रियांश, नीरज, गोरी, समायरा, तमन्ना, महक, कर्तव्य, अंबिका, निशिका, इशिका, दीपिका, अंजली, आयुषी, आरव, अरशद, एलिना, समीर, प्रिंस, विहान, शिवानी, सलोनी और पल्लवी सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष रीना देवी, उपप्रधान नरेश कुमार, संजय शर्मा, शशि परमार, आशा, डॉ. सुप्रिया, अर्चना, राज, कमल, संतोष देवी, झूमा देवी, मीनू, रजत, वासु, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed