{"_id":"6b0021160a0a613a080e7def","slug":"video-solan-sirmaur-196-panchayats-live-bharatnet-mobile-network-expansion-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन-सिरमौर की 196 ग्राम पंचायतें भारतनेट से लाइव, ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन-सिरमौर की 196 ग्राम पंचायतें भारतनेट से लाइव, ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार पर जोर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:59 PM IST
Link Copied
बीएसएनएल सोलन वाणिज्य क्षेत्र की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) की बैठक नाहन में शुक्रवार को सांसद एवं टीएसी अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बीएसएनएल सोलन के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं टीएसी सचिव जसपाल सिंह सहित समिति के सदस्य और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सोलन और सिरमौर जिलों में चल रही दूरसंचार परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एवं बीएसएनएल द्वारा क्रियान्वित संशोधित भारतनेट चरण-3 परियोजना (एबीपी) का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके तहत सोलन और सिरमौर जिलों की 499 ग्राम पंचायत मुख्यालयों को लगभग 7,500 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) से जोड़ा जा रहा है।
अब तक सोलन जिले की 100 और सिरमौर जिले की 96 ग्राम पंचायतों को लाइव किया जा चुका है। संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में करीब 2,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 20,000 किलोमीटर ओएफसी बिछाई जानी है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों, आंगनबाड़ियों, पंचायत कार्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ आम जनता को भी ग्रामीण उद्यमियों के माध्यम से हाई-स्पीड एफटीटीएच ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराना है।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि 4जी सैचुरेशन परियोजना के अंतर्गत 261 बिना कवर वाले गांवों को नेटवर्क से जोड़ने के लिए 174 मोबाइल टावर नियोजित किए गए हैं। इनमें सोलन के 125 और सिरमौर के 136 गांव शामिल हैं।
इनमें से 130 टावर चालू हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त श्रेणी-5 के 27 टावर (सोलन-8, सिरमौर-19) और श्रेणी-6 के 12 टावर (सोलन-1, सिरमौर-9) स्थापना के विभिन्न चरणों में हैं।
बैठक के दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने बीएसएनएल सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारतनेट योजना की जानकारी देने के लिए वे हर महीने होने वाली ग्राम पंचायत की बैठकों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें।
सांसद ने उपभोक्ताओं की कॉल ड्रॉप की शिकायतों का त्वरित समाधान करने, शमलाती-मंजगांव में कमजोर सिग्नल सुधारने, जामनीवाला क्षेत्र में एफटीटीएच सेवा के विस्तार और उप-गांव खागरा में नया टावर लगाने की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने को कहा।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय संचार मंत्री के समक्ष चूड़धार (राजगढ़) और बाड़ी धार (अर्की) में मोबाइल टावर लगाने का मुद्दा प्राथमिकता के आधार पर पुन: उठाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (सोलन बीए) संजीव तोमर, आंतरिक वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी विनोद कुमार जोशी, मुख्य लेखा अधिकारी शैलेंद्र मोहन वशिष्ठ, सहायक महाप्रबंधक कमल किशोर व विजय दीप, मंडलीय अभियंता संजीव मलिक (नाहन), अजय कुमार (सोलन) और पुनीत चोपड़ा (नालागढ़) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।