Akvan Live: चक्रवात अकवान का लैंडफॉल पूरा, बंगाल-आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अकवान के आज यानी की 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर कई ट्रेनों का समय बदला गया है। चक्रवात अकवान से जुड़े सभी ताजा अपडेट यहां पढ़ें...
लाइव अपडेट
24 दिन में तीसरा चक्रवात झेल गया ओडिशा, कोई बड़ा नुकसान नहीं
चक्रवात अकवान शुक्रवार को ओडिशा के गोपालपुर के पास तट से टकराया। यह 24 दिनों के भीतर ओडिशा तट से टकराने वाला तीसरा समुद्री तूफान था। मुकम्मल तैयारी व पर्याप्त व्यवस्था की वजह से इस बार भी किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, चक्रवात के प्रभाव के कारण ओडिशा के साथ-साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल व आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी है।शुरुआत में अकवान के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन बाद में इसने अपना रास्ता बदल लिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वाह्न 11.20 बजे जारी बुलेटिन में कहा, अकवान ने सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे के बीच 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं और 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंकों के साथ गोपालपुर के पास दक्षिणी तटीय ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश को पार किया। बाद में यह कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया।
चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा में भारी बारिश हो रही है। गंजाम जिले के पात्रापुर में सर्वाधिक 209 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, दक्षिणी ओडिशा में भारी बारिश हो रही है और उत्तरी हिस्से में भी बाद में भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। आईएमडी ने 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को शनिवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह भी दी है।
ओडिशा तट से टकराया चक्रवात अकवान, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं; सीएम माझी ने संभाला मोर्चा
ओडिशा के गोपालपुर के पास शुक्रवार को चक्रवात अकवान ने दस्तक दी। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिनके झोंकों की गति 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह आठ बजे शुरू हुई लैंडफॉल की प्रक्रिया 11:20 बजे पूरी हुई। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। मुख्यमंत्री मोहन माझी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और एसआरसी कार्यालय पहुंचकर हालात की निगरानी कर रहे हैं।VIDEO | Cyclone Akvan: Odisha CM Mohan Majhi monitors situation at SRC office. Cyclone Akvan made landfall near Gopalpur along the Odisha coast on Friday morning, bringing with it heavy rainfall, the IMD said. However, no major damage or loss of life has been reported in the state so far due to the weather system, state Disaster Management Minister Suresh Pujari said. The India Meteorological Department (IMD), in a bulletin, said the landfall process started around 8 am and was completed by 11.20 am. "Cyclonic storm 'Akvan' crossed south coastal Odisha and north Andhra Pradesh close to Gopalpur with wind speed of 70-80 kmph gusting to 90 kmph between 7.30 am and 8.30 am. The landfall process has completed," the IMD said in its 11.20 am bulletin.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
ओडिशा तट पर चक्रवात 'अकवान' के लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी, आईएमडी ने दी जानकारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि ओडिशा तट के गोपालपुर के पास सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई चक्रवाती तूफान 'अकवान' के तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तूफान केआगे बढ़ने की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
चक्रवात अकवान का असर: पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से पश्चिम बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में बारिश शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार तक क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। ओडिशा के गोपालपुर के पास तट से टकराए इस चक्रवात के कारण कोलकाता में शुक्रवार सुबह लगातार हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे सार्वजनिक परिवहन बाधित हुआ और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों में कोलकाता में 19.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मेदिनीपुर में राज्य की सबसे अधिक 47 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार तक दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश तथा दक्षिण बंगाल के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा, कोलकाता में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो बार भारी बारिश के दौर आने का अनुमान है और समुद्र के अशांत रहने के कारण मछुआरों को शनिवार तक पश्चिम बंगाल तट के पास व समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।ओडिशा के कई जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, आईएमडी ने लोगों को घरों में रहने की दी सलाह
अनुमान है कि तट से टकराने के बाद शुक्रवार शाम तक अकवान तूफान कमजोर होकर 'डीप डिप्रेशन' में बदल जाएगा और शनिवार सुबह तक एक 'वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया' (कम दबाव का क्षेत्र) में तब्दील हो जाएगा। चक्रवात के तट से टकराने (लैंडफॉल) के दौरान सामान्य समुद्री ज्वार से गजपति, गंजाम, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, पुरी, बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, संबलपुर, सुंदरगढ़ और देवगढ़ सहित कई क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने का मध्यम से उच्च जोखिम है।मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे शनिवार तक ओडिशा तट के पास और उसके आसपास न जाएं। साथ ही, शनिवार सुबह तक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में भी न जाने की सलाह दी गई है। गोपालपुर और पुरी बंदरगाहों पर 'खतरा संकेत 7' (डेंजर सिग्नल 7), पारादीप में 'खतरा संकेत 6' (डेंजर सिग्नल 6) और धामरा में 'स्थानीय चेतावनी संकेत 3' (लोकल कॉशनरी सिग्नल 3) लगाया गया है।
आईएमडी ने चेतावनी दी है कि कच्चे घरों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है, पेड़ उखड़ सकते हैं, बिजली और संचार सेवाएं बाधित हो सकती हैं, खड़ी फसलों और तटबंधों को नुकसान पहुंच सकता है और निचले तथा शहरी इलाकों में जलभराव हो सकता है। भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की भी संभावना है और सड़क, रेल, समुद्री तथा हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे घरों के अंदर रहें, यात्रा करने से बचें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें और यदि स्थिति बिगड़ती है तो सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। साथ ही, अधिकारियों से पर्यटन और समुद्र में होने वाली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए भी कहा गया है।
आईएमडी: 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया चक्रवाती तूफान अकवान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान अकवान आज 20 नवंबर 2026 को सुबह 07:30 से 08:30 बजे के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से गोपालपुर के करीब टकराया। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई, जो झोंकों के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी। मौसम विभाग ने बताया है कि लैंडफॉल की यह प्रक्रिया अगले दो घंटे तक जारी रहेगी।भुवनेश्वर स्थित मौसम केंद्र ने सुबह 8 बजे जारी अपने विशेष बुलेटिन में बताया कि यह चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। सुबह 5.30 बजे यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। उस समय यह गोपालपुर से लगभग 110 किमी दक्षिण, पुरी से 200 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम, कलिंगपट्टनम से 70 किमी पूर्व और विशाखापत्तनम से 170 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में स्थित था।The cyclonic storm “Akvan” crossed the North Andhra Pradesh & South Odisha coast close to Gopalpur (near latitude 19.1N & longitude 84.8E) with wind speed of 70-80 kmph gusting to 90 kmph during 0730-0830 IST of today, the 20th November, 2026. The landfall process will continue for next 2 hours.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 20, 2026
चक्रवात अकवन: उत्तरी आंध्र प्रदेश में बारिश के आसार
चक्रवाती तूफान 'अकवन' के प्रभाव के बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरों के साथ अशांत स्थिति बनी हुई है। हालांकि, विशाखापत्तनम पर चक्रवात का सीधा खतरा टल गया है, लेकिन मौसम के बदले मिजाज के कारण आज उत्तरी आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
#WATCH | Cyclone Akvan | Visakhapatnam, Andhra Pradesh: Along the Visakhapatnam coast, winds are blowing at 20 to 30 kmph with rough sea conditions. While the cyclone threat to Visakhapatnam has been averted, rainfall is likely across North Andhra today. https://t.co/CEGPofwXQW
— ANI (@ANI) November 20, 2026
पश्चिम बंगाल में भी चक्रवाती तूफान अकवान का असर, कई इलाकों में बारिश शुरू
चक्रवाती तूफान अकवान के असर से पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदल गया है। कोलकाता समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि यह तूफान आज ओडिशा तट से टकरा सकता है। दूसरी ओर, दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन तटीय इलाकों में भारी से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, आसमान में घने बादल छाए हैं और नदियों व समुद्र का जलस्तर बढ़ने से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, वहीं बक्खाली और गंगासागर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों को समुद्र में नहाने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।
VIDEO | Sunderbans, West Bengal: Heavy to moderate rainfall has been continuing across various parts of South 24 Parganas district under the impact of Cyclone Akvan. Dark clouds have blanketed the sky, while strong winds accompanied by rain are sweeping through the coastal areas of the Sundarbans. Rivers and the sea have also witnessed a rise in water levels, with rough conditions prevailing. In view of the deteriorating weather conditions, the administration has advised fishermen not to venture into the sea. Special monitoring is also being carried out to prevent people from entering the water for bathing at major tourist destinations in the district, including Bakkhali and Gangasagar. #CycloneAkvan #WestBengal #Cyclone (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
चक्रवात अकवन की लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू
चक्रवात अकवन की लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ओडिशा के तटीय इलाकों में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू कर दिए हैं। वहीं पुरी समुद्र तट पर तूफानी हलचल और तेज हवाओं का असर भी दिखने लगा है।#WATCH | Odisha: As the landfall process of Cyclone Akvan begins, the district administration has further tightened safety measures along the seashore. Meanwhile, rough seas and strong winds conditions persist at the Puri beach. https://t.co/bnfDJJXMO9
— ANI (@ANI) November 20, 2026
