{"_id":"6890b8521abc46372e0a73c6","slug":"video-sirmour-funds-withdrawn-for-development-work-before-2024-bricks-not-laid-on-ground-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: विकास कार्यों में 2024 से पहले हो चुकी राशि की निकासी, धरातल पर नहीं लगी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: विकास कार्यों में 2024 से पहले हो चुकी राशि की निकासी, धरातल पर नहीं लगी ईंट
सिरमौर जिले के विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत भवाई के ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर विकास कार्यो में अनिमियतता बरतने और अकूत संपत्ति एकत्रित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने आरोपों को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भवाई गांव के विजय पुत्र सुरजन सिंह व तपेंद्र सिंह पुत्र जीवन सिंह के नेतृत्व में नाहन में उपायुक्त सिरमौर से मिला और उनको पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विकास कार्यो में ग्राम पंचायत भवाई को पहला स्थान मिला है। पंचायत में कई विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। कई ऐसे भी कार्य हैं जिनकी राशि की निकासी 2024 से पहले हो चुकी है लेकिन धरातल पर एक ईंट भी नहीं लगी है। ऐसे कार्यो में हरिजन बस्ती का आंगनबाड़ी केंद्र, इंटरलॉक टाइल के साथ बनने वाली ड्रेन, अनेक गलियां, क्रेश बैरियर और अलग-अलग जगहों पर बनने वाली पुलिया शामिल हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर अवैध रूप से सचिव का कार्य करने, फ्रॉड हस्ताक्षर करने, बीपीएल सूची में रहते हुए करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने, परिवार के सदस्यों के खाते में मनरेगा की राशि आने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने उपायुक्त से इन सभी मामलों की जांच करके सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को यह भी बताया कि विकास कार्यो में बरती गई अनिमियतता को लेकर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जवाब भी मांगा गया है जो आज तक नहीं मिला है। यहां तक कि उन पर आरटीआई वापस लेने का भी दवाब बनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।