{"_id":"6880f2d85a3611b787003248","slug":"video-sirmour-asha-workers-given-training-for-national-quality-certification-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: आशा कार्यकर्ता को दिया राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण सर्टिफिकेशन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: आशा कार्यकर्ता को दिया राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण सर्टिफिकेशन का प्रशिक्षण
स्वास्थ्य विभाग जिला सिरमौर और ममता संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को नाहन में राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण सर्टिफिकेशन कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ममता संस्थान की ओर से गोद लिए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य उपकेंद्र) की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विधि ने स्वास्थ्य संस्थानों में सफाई, दवाइयों का रखरखाव, स्वच्छता और राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण सर्टिफिकेशन के तहत निर्धारित तय किए गए 12 के करीब मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारियों को सहयोग कर सकती हैं। डॉ. विधि ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण सर्टिफिकेशन के लिए पहले खंड स्तर पर, फिर जिला और बाद में राज्य स्तर पर निरीक्षण किया जाता है। प्रत्येक स्तर पर अव्वल रहने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को इनाम राशि भी दी जाती है, जिसे स्वास्थ्य केंद्रों के विकास पर खर्च किया जाता है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर अव्वल रहने वाले स्वास्थ्य संस्थानों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान, ममता संस्थान के पदाधिकारी और दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।