{"_id":"6880a38f108bcda9900b545e","slug":"video-vivek-a-student-of-government-senior-secondary-school-thanakalan-got-admission-in-nit-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के छात्र विवेक को एनआईटी में मिला दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के छात्र विवेक को एनआईटी में मिला दाखिला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के छात्र विवेक ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा में दाखिला प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने इस उपलब्धि पर विवेक को बधाई देते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक होनहार एवं मेहनती छात्र रहा है। उसमें कुछ कर दिखाने की अद्भुत ललक हमेशा देखी गई है। विद्यालय के गणित प्रवक्ता बलविंद्र, भौतिक शास्त्र के प्रवेश राणा, रसायन शास्त्र के श्री राकेश पाल, अंग्रेजी प्रवक्ता हंसराज, कंप्यूटर की प्रवक्ता श्रीमती संदीश कुमारी, जीव विज्ञान के प्रवक्ता लवेश ने विवेक को अत्यंत मेधावी छात्र बताया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विवेक निस्संदेह एक सफल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।