{"_id":"6880a2c4b215332f870ce74c","slug":"video-congress-meeting-in-hisar-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: न्याय महासम्मेलन की तैयारियाें को लेकर पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: न्याय महासम्मेलन की तैयारियाें को लेकर पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला ने ली बैठक
पूर्व विधायक रामनिवास घोडे़ला ने कहा कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 25 जुलाई को होने वाले न्याय महासम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे , नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ओबीसी के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे। रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि प्रदेश में बीसी ए और बीसी बी कैटेगरी की ग्रुप ए और बी की नौकरियों में आरक्षण को केंद्र की तर्ज पर 16 प्रतिशत एवं 11 प्रतिशत किया जाए।
महासम्मेलन की तैयारियों के लिए मंगलवार को कांग्रेस जिला मुख्यालय-कांग्रेस भवन में पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासम्मेलन की तैयारियों और रणनीति पर गहन चर्चा की गई।कांग्रेस ओबीसी सैल के जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि राहुल गांधी जी मार्ग दर्शन पर पिछले पाँच वर्षों से हरियाणा में विभिन्न जगहों पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन करके मांग कर रहे हैं कि पंचायतों में 27% आरक्षण दिया जाए। गुरुग्राम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ओबीसी को ए व बी क्लास की नौकरियों में 27% आरक्षण की घोषणा की थी। इसे पूरा किया जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मवीर गोयत, ओबीसी उपप्रधान महावीर मास्टर ,ओबीसी उपप्रधान आजाद सिंह ,ओबीसी उपप्रधान बनवारी,ओबीसी प्रधान हांसी सम्मत, ओबीसी प्रधान नलवा सुरेंद्र, ओबीसी प्रधान बरवाला प्रकाश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।