{"_id":"6ab50c673f45998f6308c713","slug":"video-sirmaur-traffic-on-the-sangrah-renuka-ji-road-affected-due-to-repairs-on-danoi-bridge-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: दनोई पुल की मरम्मत से संगड़ाह-रेणुका जी मार्ग पर यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: दनोई पुल की मरम्मत से संगड़ाह-रेणुका जी मार्ग पर यातायात प्रभावित
संगड़ाह-रेणुका जी मुख्य मार्ग पर दनोई पुल की मरम्मत के चलते वीरवार को यातायात प्रभावित रहा। मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर वाहनों की आवाजाही रोकने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे स्थानीय लोगों के साथ बसों में सफर कर रहे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। दनोई पुल रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र को संगड़ाह और अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। मरम्मत के दौरान दोपहिया और निजी वाहनों के अलावा सरकारी और निजी बसों को भी निर्धारित समय तक रोकना पड़ा। मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। यातायात रुकने के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थानीय लोगों ने विभाग से मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है, ताकि संगड़ाह-रेणुका जी मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके। लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अधिशासी अभियंता खजान सिंह चौहान ने बताया कि दनोई पुल में लगी प्लेटों के नट-बोल्ट ढीले हो गए थे। वाहनों के गुजरने पर प्लेटों से काफी आवाज आती थी। भविष्य में किसी तरह की परेशानी या संभावित खतरे से बचने के लिए पुल की मरम्मत की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।