फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   MLA Solanki and the Deputy Commissioner flagged off a mobile computer van in Nahan.

Sirmour News: नाहन में विधायक सोलंकी और उपायुक्त ने मोबाइल कंप्यूटर वैन को दिखाई हरी झंडी

Fri, 25 Sep 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 25 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
MLA Solanki and the Deputy Commissioner flagged off a mobile computer van in Nahan.
एआई समेत आधुनिक तकनीक सीखेंगे ग्रामीण विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त कार्यालय परिसर से वीरवार को विधायक अजय सोलंकी और उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मोबाइल कंप्यूटर वैन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण कई विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से सेवा शुरू की है। यह मोबाइल वैन गांव-गांव पहुंचकर विद्यार्थियों को कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक की व्यावहारिक शिक्षा देगी।
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चों के लिए आधुनिक डिजिटल कक्षा के रूप में काम करेगी। वैन में कंप्यूटर, लैपटॉप और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थी कंप्यूटर के सामान्य ज्ञान के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों की बुनियादी जानकारी भी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैन में डिजिटल उपकरणों के साथ आवश्यक पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है। विशेष रूप से प्रशिक्षित शिक्षक भी वैन के साथ गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।

विधायक ने कहा कि बदलते दौर में कंप्यूटर और डिजिटल ज्ञान शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल शिक्षा की खाई को कम करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चलती-फिरती पाठशाला ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed