फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Parent-Teacher Association General Meeting at Nahan College on the 29th

Sirmour News: नाहन महाविद्यालय में अभिभावक-प्राध्यापक संघ की आम सभा 29 को

Fri, 25 Sep 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 25 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Parent-Teacher Association General Meeting at Nahan College on the 29th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की अभिभावक-प्राध्यापक संघ की आम सभा का आयोजन 29 सितंबर को सुबह 11 बजे महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया जाएगा। प्राचार्य डॉ विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि इस आम सभा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक- प्राध्यापक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने अभिभावकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आम सभा में उपस्थित होने के लिए सूचित एवं अनुरोध करें। आम सभा में उपस्थित होने वाले सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे सत्यापन के लिए अपने पाल्य का प्रवेश-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाएं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से आम सभा में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की अपेक्षा की है ताकि कार्यकारिणी का गठन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed