{"_id":"6acf59dafc25eff7ab02c6a9","slug":"video-sirmaur-rajgarh-and-nahan-dominate-group-singing-raghav-triumphs-in-solo-dance-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमाैर: समूह गान में राजगढ़ और नाहन का दबदबा, एकल नृत्य में राघव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमाैर: समूह गान में राजगढ़ और नाहन का दबदबा, एकल नृत्य में राघव ने मारी बाजी
नाहन के राजकीय उच्च विद्यालय कैंट में आयोजित पीएम श्री स्कूलों के जिला स्तरीय बाल मेले में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिले के 15 स्कूलों के करीब 200 विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह गान, भाषण, म्यूजिकल चेयर, फैंसी ड्रेस और विज्ञान प्रदर्शनी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला समन्वयक संतराम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। माध्यमिक स्तर की समूह गान प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल नाहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएमश्री स्कूल राजगढ़ दूसरे और पीएमश्री स्कूल नारग तीसरे स्थान पर रहा। सेकेंडरी स्तर की समूह गान प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल राजगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया। पीएमश्री स्कूल पांवटा साहिब दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पीएमश्री स्कूल नाहन और नौहराधार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में पीएम श्री राजकीय प्राथमिक केंद्र कन्या विद्यालय नाहन की पांचवीं कक्षा की महक प्रथम रहीं। पीएम श्री राजकीय प्राथमिक केंद्र विद्यालय पांवटा साहिब की खुशी ने दूसरा और पीएम श्री राजकीय प्राथमिक केंद्र विद्यालय राजगढ़ की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर की एकल नृत्य प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल नाहन के छठी कक्षा के राघव ने प्रथम स्थान हासिल किया। पीएमश्री स्कूल नारग की आठवीं कक्षा की सृष्टि दूसरे और पीएमश्री स्कूल कोटी बोंच की आठवीं कक्षा की रितिका तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में पीएमश्री पाठशाला शिलाई की आठवीं कक्षा की गुंजन चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएमश्री पाठशाला कोटी बोंच के समीर दूसरे और पीएमश्री स्कूल नारग की आंचल तीसरे स्थान पर रहीं। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल नौहराधार की 11वीं कक्षा के हरीश चौहान प्रथम रहे। पीएमश्री स्कूल नाहन की 11वीं कक्षा की भूमिका ने दूसरा और पीएमश्री स्कूल ददाहू की 12वीं कक्षा की नीतिका ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय नाहन की पांचवीं कक्षा के ऋषभ ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजगढ़ के दूसरी कक्षा के शिवांश दूसरे और राजकीय प्राथमिक केंद्र विद्यालय पांवटा साहिब की पांचवीं कक्षा की खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजगढ़ के दूसरी कक्षा के शिवांश कश्यप प्रथम रहे। राजकीय प्राथमिक पाठशाला पांवटा साहिब की पांचवीं कक्षा की खुशी ने दूसरा और राजकीय प्राथमिक कन्या पाठशाला नाहन की चौथी कक्षा की आराध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।