{"_id":"6acf4f0554a35ae74c0d8fa9","slug":"video-nahan-seva-setu-camp-solar-panel-subsidy-up-to-rs-85800-pm-surya-ghar-yojana-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में 'सेवा सेतु' शिविर शुरू, सोलर पैनल लगाने पर 85,800 रुपये तक मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में 'सेवा सेतु' शिविर शुरू, सोलर पैनल लगाने पर 85,800 रुपये तक मिलेगी सब्सिडी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:14 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को जागरूक करने और पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नाहन स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में तीन दिवसीय ‘सेवा सेतु’ शिविर शुरू हो गया है। शिविर 15 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें लोगों को सोलर पैनल लगाने, सरकारी अनुदान, बैंक ऋण और योजना में पंजीकरण से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
शिविर में जानकारी देते हुए सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी योजना है। पात्र उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर 33,000 रुपये और दो किलोवाट पर 66,000 रुपये अनुदान मिल सकता है। वहीं, तीन किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर अधिकतम 85,800 रुपये तक अनुदान का प्रावधान है।
कोमल शर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली खर्च में बचत करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने पात्र उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी लेने और पंजीकरण करवाने की अपील की।
शिविर में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया, अधिकृत सोलर विक्रेताओं, उपकरणों की लागत, नेट मीटरिंग और बैंक ऋण से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
शिविर का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपना नवीनतम बिजली बिल और आधार कार्ड साथ लाने को कहा गया है।
बिजली बोर्ड कार्यालय नाहन में यह शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। बिजली बोर्ड ने नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं से शिविर में भाग लेने और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।