{"_id":"6ac0ca716530166eb704dbee","slug":"video-sirmaur-padma-shri-vidyanand-saraik-gave-folk-dance-tips-to-students-at-nei-neti-school-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नेई-नेटी स्कूल के विद्यार्थियों ने पद्मश्री विद्यानंद सरैक से सीखीं लोक नृत्य की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नेई-नेटी स्कूल के विद्यार्थियों ने पद्मश्री विद्यानंद सरैक से सीखीं लोक नृत्य की बारीकियां
राजकीय उच्च विद्यालय नेई-नेटी में आसरा संस्था की ओर से लोक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की गुरु-शिष्य परंपरा के तहत आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को सिरमौर की लोक संस्कृति, लोक नृत्य और लोकगीतों का प्रशिक्षण दिया गया। आसरा संस्था के गुरु पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने विद्यार्थियों को लोक विधाओं और उनके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सिरमौरी नाटी की चारों विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। वरिष्ठ लोक गायक रामलाल वर्मा ने लोकगीत गायन की बारीकियां बताईं। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित लोक कलाकार गोपाल हाब्बी ने लोक नृत्य में गायन, नृत्य और वादन के बीच तालमेल की जानकारी दी। सरोज और चमन ने प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नृत्य की भाव-भंगिमाओं का अभ्यास करवाया। आसरा संस्था के प्रभारी एवं राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने विद्यार्थियों को सिरमौरी पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों और लोक नृत्य की पारंपरिक शैली की मौलिकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कार्यशालाओं का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्थानीय लोक संस्कृति से जोड़ना और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक सत्येंद्र सिंह कंवर ने कार्यशाला के आयोजन के लिए आसरा संस्था का आभार जताया। इस अवसर पर अविनेश चौहान, विवेक शर्मा, सुदर्शना देवी, रुमानी चौहान, श्वेता ठाकुर, निशा कुमारी, प्रिया कुमारी, अजय और नीलम कंवर सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।