फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   GPM: 10-Point Demands Raised for Sanskrit Education, Push for Gurukul Development and Teacher Support

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: संस्कृत के संरक्षण को लेकर सरकार के सामने रखीं 10 सूत्रीय मांगें, गुरुकुल की मांग

Sat, 03 Oct 2026 08:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 08:24 AM IST
GPM: 10-Point Demands Raised for Sanskrit Education, Push for Gurukul Development and Teacher Support
जिले के पेण्ड्रा में संस्कृत भाषा एवं शिक्षा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर प्राच्य संस्कृत विद्यालय संघ छत्तीसगढ़ ने सरकार के समक्ष 10 सूत्रीय मांगें रखीं। इस संबंध में संघ की ओर से जिला प्रेस क्लब भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वामी परमात्मानंद, रामजी श्रीवास, विजया उर्मलिया सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पत्रकार वार्ता में स्वामी परमात्मानंद ने कहा कि संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार से जुड़ना एक पवित्र सारस्वत अनुष्ठान में शामिल होने जैसा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृत पाठशालाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। उत्तर मध्यमा तक संस्कृत शिक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। ऐसे में संस्कृत शिक्षा की वर्तमान व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: कोरबा: कुआं धंसने से 15 फीट नीचे दबा 55 वर्षीय ग्रामीण, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू जारी

उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की महत्वपूर्ण संवाहक है। वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत और पुराणों सहित ज्ञान-विज्ञान से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में रचे गए हैं। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समझने में भी संस्कृत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज और सरकार, दोनों स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई।

संघ की प्रमुख मांगें
संघ ने गैर-अनुदान प्राप्त संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानजनक आर्थिक सहयोग देने और संस्कृत पाठशालाओं को गुरुकुल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही संस्कृत के व्यापक प्रचार-प्रसार, महाविद्यालयों में संस्कृत विषय शुरू करने और संस्कृत विद्यामण्डलम की अनुदान राशि बढ़ाने की मांग भी रखी गई।

संघ ने संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजनों के लिए सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा संस्कृत अध्यापकों के निरंतर प्रशिक्षण, विद्वानों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और प्रदेश में नए संस्कृत विद्यालय खोलने के लिए प्रेरक वातावरण तैयार करने की मांग भी की गई। इस अवसर पर विजया उर्मलिया ने कहा कि संस्कृत को कठिन भाषा के रूप में नहीं, बल्कि सरल और सहज भाषा के रूप में जनमानस तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ससुराल वालों से नेहा ने मांगा था दो साल का समय, एशिया में जीता सोना करनाल जिले के बहु ने एशियाई खेल में हॉकी प्रतियोगिता दिखाई दम

03 Oct 2026

VIDEO: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट

03 Oct 2026

VIDEO: गांधी जयंती पर 600 लोगों ने निकाली प्रभात फेरी

03 Oct 2026

VIDEO: नालों की सफाई न होने से खेतों में भरा पानी, विधायक ने एसडीएम के सामने उठाया मुद्दा

03 Oct 2026

VIDEO: गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान, डीएम ने स्वच्छता-ईमानदारी और जनसेवा पर दिया जोर

03 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: होटल के कमरे में ताक-झांक का आरोप, हंगामा

03 Oct 2026

VIDEO: आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन

03 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: जर्जर पानी की टंकी जमींदोज, नई से जलापूर्ति शुरू

02 Oct 2026

VIDEO: खेरागढ़ में जलसंकट हुआ दूर, नई टंकी से शुरू हुई सप्लाई

02 Oct 2026

VIDEO: जयंती पर बापू और शास्त्री जी को किया याद, कलेक्ट्रेट में डीएम ने दी श्रद्धांजलि

02 Oct 2026

VIDEO: रसिक दुलारी की माैत का रहस्य, पुलिस की सात टीमें खंगाल रही सुराग, अब तक 50 लोगों से पूछताछ

02 Oct 2026

कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला में रावण के क्रोधित होने के दृश्य का भी हुआ मंचन; VIDEO

02 Oct 2026

35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो भागे; VIDEO

02 Oct 2026

स्वच्छता के संकल्प के साथ निकली प्रभात फेरी, VIDEO

02 Oct 2026

धनराशि मिलते ही लंबित मानदेय का होगा भुगतान, VIDEO

02 Oct 2026

वाराणसी में मारपीट का वीडियो वायरल

02 Oct 2026

रामनगरी पहुंचे राजपाल यादव, बोले- अयोध्या से 25 साल पुराना नाता है

02 Oct 2026

मध्य प्रदेश: प्रेम विवाह के बाद पत्नी का एक करोड़ का दुर्घटना बीमा कराया और फिर सुपारी देकर मरवा डाला

02 Oct 2026

करनाल के जाट भवन महापंचायत में गूंजा बदलाव का स्वर, भूपेंद्र लाठर से इस्तीफे की मांग

02 Oct 2026

फरीदाबाद गैंगरेप: 13 साल की नाबालिग से दरिंदगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

02 Oct 2026

15 अक्तूबर तक होंगे खेल महाकुंभ के लिए 30 खेलों के ट्रायल

02 Oct 2026

आकलपुर-म्याना मार्ग पर जलभराव, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

02 Oct 2026

ब्राह्मण समाज की महापंचायत में दहेज पर रोक का फैसला, नशे के खिलाफ चलेगा अभियान

02 Oct 2026

गांधी जयंती पर डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज में कार्यक्रम, भाषण और गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

02 Oct 2026

सोतई गांव के किसानों ने NHAI पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, दी शिकायत

02 Oct 2026

दिल्ली डायनामोज ने 9 रन से जीता मुकाबला, सेमीफाइनल में बनाई जगह

02 Oct 2026

लक्ष्मी नगर में तारों का जंजाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

02 Oct 2026

वर्षों के इंतजार के बाद नेहरू स्टेडियम में बनेगा आर्टिस्टिक जिमनास्टिक प्रशिक्षण हॉल

02 Oct 2026

VIDEO: बदमाशों ने दिल्ली से लाैट रहे युवक को लूटा, बाइक समेत नकदी-मोबाइल लूट ले गए

02 Oct 2026

लखनऊ में अनुप्रिया पटेल ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

02 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed