{"_id":"6abfa253332b8613ae0e1688","slug":"jagrukta-rally-in-haripurdhaar-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190504-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गांधी जयंती पर हरिपुरधार स्कूल के छात्रों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गांधी जयंती पर हरिपुरधार स्कूल के छात्रों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
विज्ञापन
हरिपुरधार स्कूल में गांधी जयंती पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर हरिपुरधार के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
रैली से पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरी सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों, देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के स्वच्छता संदेश और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि 2 अक्तूबर 2014 को प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। उन्होंने स्वच्छ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य वीरी सिंह ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य हरिपुरधार के लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
इसके बाद विद्यालय परिसर से हरिपुरधार बाजार तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान हम सबका यही नारा, स्वच्छ भारत हो हमारा जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के साथ-साथ विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर, हरिपुरधार बाजार और बाजार से विद्यालय तक के रास्ते के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया। छात्रों ने रास्ते एवं बाजार क्षेत्र में सफाई करते हुए लोगों को कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर हरिपुरधार के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
रैली से पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरी सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों, देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के स्वच्छता संदेश और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि 2 अक्तूबर 2014 को प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। उन्होंने स्वच्छ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य वीरी सिंह ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य हरिपुरधार के लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
इसके बाद विद्यालय परिसर से हरिपुरधार बाजार तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान हम सबका यही नारा, स्वच्छ भारत हो हमारा जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के साथ-साथ विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर, हरिपुरधार बाजार और बाजार से विद्यालय तक के रास्ते के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया। छात्रों ने रास्ते एवं बाजार क्षेत्र में सफाई करते हुए लोगों को कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।