{"_id":"6ac07d1072a234ed4c0a3f95","slug":"video-video-bkhasha-ka-talb-ma-nakab-lgakara-cara-lkha-ka-gahana-nakatha-para-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बख्शी का तालाब में नकब लगाकर चोरी, लाखों के गहने-नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बख्शी का तालाब में नकब लगाकर चोरी, लाखों के गहने-नकदी पार
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के चनवातारा (कठवारा) गांव में शनिवार को चोरों ने एक घर में नकब लगाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर रमेश के घर से करीब तीन लाख रुपये कीमत के गहने, 50 हजार रुपये नकद, पीतल के बर्तन समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि इससे पहले कई भैंसों की चोरी भी हो चुकी है, लेकिन इन घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले महीने भी कठवारा गांव में कई घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन वारदातों में करीब 18 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी होने की बात कही गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक इन मामलों का खुलासा नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।