फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kotdi vayas school pradarshan in khelkood

Sirmour News: कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ियों का खेलों में शानदार प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
kotdi vayas school pradarshan in khelkood
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर लौटे कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ी प्रधानाचार्य
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन


कोटड़ी व्यास विद्यालय में विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ
हैंडबॉल, टीटी, योग, जूडो व कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश स्कूल खेलकूद में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिला स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय लौटे खिलाड़ियों का शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विद्यालय की खेल उपलब्धियों की जानकारी देते हुए स्टाफ सचिव शशि बाला ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल, टेबल टेनिस, योग, जूडो, कुश्ती तथा रग्बी सहित विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने अपनी विजेता ट्रॉफियां विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी को सौंपी। विद्यालय प्रशासन, कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया व उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

शशिबाला ने बताया कि अंडर-19 लड़कियों की जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास की टीम विजेता रही। अंडर-19 लड़कों के हैंडबॉल में जिले में तृतीय स्थान तथा अंडर-14 वर्ग में विद्यालय की लड़कियों ने टेबल टेनिस में जिला विजेता व हैंडबॉल में तृतीय स्थान तथा टेबल टेनिस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो और कुश्ती में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। अंडर-19 योग प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों ने चार अलग-अलग स्पर्धाओं में 3 स्वर्ण और 3 रजत पदक हासिल किए। इस प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की योग टीम सिरमौर में उपविजेता रही। विद्यालय के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में भी शानदार प्रदर्शन कर अंडर-15 में प्रथम व वरिष्ठ वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

स्थानीय प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रभारी को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही खिलाड़ियों को आगामी राज्य एवं उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर विद्यालय कर्मचारी के रघुवीर तोमर, शशि गुप्ता, उर्मिला शर्मा, किरण कपूर, किरण चौहान, ज्योति कुमारी, ओम प्रकाश, राकेश, बलदेव, असलम, जयदीप, सुमन और गुमान सिंह,एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed