{"_id":"6aed94070d80080b270afe1a","slug":"video-sirmaur-nahan-dhanteras-shopping-crowd-crore-business-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर सिरमौर के बाजारों में उमड़ी भीड़, करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर सिरमौर के बाजारों में उमड़ी भीड़, करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:17 PM IST
Link Copied
धनतेरस के पावन अवसर पर जिला सिरमौर के बाजार खरीदारों से गुलजार नजर आए। जिला मुख्यालय नाहन सहित जिले के अन्य बाजारों में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नाहन बाजार में कई जगह इतनी भीड़ रही कि लोगों को आवाजाही करने में भी परेशानी हुई। व्यापारियों को इस बार धनतेरस पर करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
धनतेरस पर पारंपरिक खरीदारी के लिए लोगों ने मिट्टी के बर्तन, धातु के बर्तन और आभूषणों की दुकानों का रुख किया। इसके अलावा कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
नाहन बाजार में शुक्रवार सुबह से ही खरीदार पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर होते-होते बाजार में भीड़ काफी बढ़ गई। दुकानदारों ने बर्तनों की खरीद पर ग्राहकों को छूट भी दी।
धनतेरस पर केवल बर्तन और आभूषण ही नहीं, बल्कि गाड़ी-बाइक के शोरूम, मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और फर्नीचर की दुकानों पर भी खरीदारी देखने को मिली। शहर में टीवी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी अच्छी बिक्री हुई।
नाहन के सुभाष ज्वेलर्स, नवरतन ज्वेलर्स और खिंदड़ी ज्वेलर्स सहित अन्य आभूषण विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों में सोने-चांदी के आभूषण खरीदने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
धनतेरस के मौके पर बाजारों में उमड़ी भीड़ से दुकानदार भी उत्साहित नजर आए। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार के चलते इस बार सिरमौर जिले में करोड़ों रुपये का कारोबार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।