{"_id":"6acf7c31607382d2160b341b","slug":"video-sirmaur-ajay-solanki-says-the-state-bjp-has-no-concrete-issue-left-against-the-govt-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: अजय सोलंकी बोले- प्रदेश भाजपा के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: अजय सोलंकी बोले- प्रदेश भाजपा के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा
राहुल गांधी का पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछे जा रहे हैं, जबकि भाजपा राहुल गांधी का पुतला फूंककर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। सोलंकी ने कहा कि प्रदेश भाजपा के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने डॉ. बिंदल से जिम्मेदार राजनीतिक भूमिका निभाने की अपेक्षा जताते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन से लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े सवाल खत्म नहीं होते। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भर हिमाचल और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कई फैसले लिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि किशाऊ बांध से प्रदेश को करीब 1200 करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ हो सकता है, जबकि भाखड़ा नांगल बांध से भी वित्तीय लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन और बिजली परियोजनाएं हिमाचल की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।