{"_id":"6acf70ecccd177b2290b4cfb","slug":"chadyaar-school-checking-nahan-news-c-177-1-nhn1002-191547-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नैनाटिक्कर स्कूल की प्रधानाचार्य ने किया छड़यार स्कूल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नैनाटिक्कर स्कूल की प्रधानाचार्य ने किया छड़यार स्कूल का निरीक्षण
विज्ञापन
छड़यार स्कूल में निरीक्षण के बाद बच्चों के साथ प्रधानाचार्य संगीता भट्टी। संवाद
-पढ़ाई और मध्याह्न भोजन व्यवस्था जांची, विद्यार्थियों से भी किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनाटिक्कर (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनाटिक्कर की प्रधानाचार्य संगीता भट्टी ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला छड़यार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में चल रही पढ़ाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे और उन्हें मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने पाठशाला के 17 विद्यार्थियों को ट्रैक सूट भेंट किए। विद्यालय स्टाफ के अनुसार, ठंड के मौसम में ये ट्रैक सूट विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रहेंगे। पाठशाला के मुख्य शिक्षक गुमान सिंह, जेबीटी शिक्षक सोम दत्त संख्या और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने इस पहल के लिए प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए ऐसे प्रयास उनका मनोबल बढ़ाते हैं।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनाटिक्कर (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनाटिक्कर की प्रधानाचार्य संगीता भट्टी ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला छड़यार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में चल रही पढ़ाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे और उन्हें मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने पाठशाला के 17 विद्यार्थियों को ट्रैक सूट भेंट किए। विद्यालय स्टाफ के अनुसार, ठंड के मौसम में ये ट्रैक सूट विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रहेंगे। पाठशाला के मुख्य शिक्षक गुमान सिंह, जेबीटी शिक्षक सोम दत्त संख्या और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने इस पहल के लिए प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए ऐसे प्रयास उनका मनोबल बढ़ाते हैं।
विज्ञापन