{"_id":"6a958674fdc004c3850f2106","slug":"video-sirmaur-1202-people-received-treatment-at-nahan-medical-college-on-monday-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 1202 ने करवाया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 1202 ने करवाया उपचार
नाहन। सोमवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार के अवकाश के बाद अस्पताल खुलने पर जिले के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पंजीकरण कक्ष से लेकर विभिन्न ओपीडी तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। गायनी, बाल, नेत्र और मेडिसिन ओपीडी में दोपहर बाद तक मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल में सोमवार को कुल 1202 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 774 नए और 428 पुराने मरीज शामिल रहे। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी और वार्डों में प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन लगातार प्रयासरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।