{"_id":"6ae46ddcc08d971cdb0be35b","slug":"video-senior-advocate-vipin-thakur-reaches-out-to-students-with-a-message-for-a-safe-childhood-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: बनकला स्कूल में जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: बनकला स्कूल में जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की दी जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे अखिल भारतीय जागरूकता अभियान सुरक्षित बचपन अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मेरा बचपन, मेरा अधिकार विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन ठाकुर ने मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के विभिन्न प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी।
पैरा विधिक स्वयंसेवक साहिबा ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता और आपातकालीन परिस्थितियों में चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी दी। विद्यालय की पॉक्सो प्रभारी शालिनी गुरुंग ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि असुरक्षा या परेशानी महसूस होने पर वे बेझिझक उनसे अपनी समस्या साझा कर सकते हैं। इससे पहले प्रधानाचार्या प्रीति तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों को अपने कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी होना भी जरूरी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपप्रधानाचार्य नवनीत वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी हरदेव ठाकुर, शालिनी ठाकुर और रोजी वर्मा ने सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।