{"_id":"6a9413564b033365da0a36c1","slug":"video-rakesh-singha-cpim-prajamandal-movement-nahan-sirmaur-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: प्रजामंडल आंदोलन की तर्ज पर नया आंदोलन खड़ा करने का आह्वान, राकेश सिंघा बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: प्रजामंडल आंदोलन की तर्ज पर नया आंदोलन खड़ा करने का आह्वान, राकेश सिंघा बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे
Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:56 PM IST
Link Copied
सीपीआईएम के राज्य प्रभारी कॉमरेड राकेश सिंघा ने कहा कि जिस तरह प्रजामंडल आंदोलनों के जरिये लोगों ने तत्कालीन राजशाही के खिलाफ संघर्ष किया था, उसी तरह आज भी अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नए स्वरूप का आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी और उससे जुड़े संगठन मिलकर इस दिशा में काम करेंगे।
नाहन में सीपीआईएम की जिला कमेटी की बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में राकेश सिंघा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में महिला, दलित, किसान और मेहनतकश वर्ग के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने हिमाचल सरकार से भी प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और इसका असर किसान, मजदूर, छात्र और युवाओं के जीवन पर पड़ रहा है। रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और कई काम ठेके तथा बड़ी कंपनियों को सौंपे जा रहे हैं। उनके अनुसार इससे मजदूरों और कर्मचारियों के शोषण की स्थिति बढ़ रही है।
इससे पहले जिला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड विश्वनाथ शर्मा ने की। बैठक में राकेश सिंघा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने स्थानीय स्तर पर आगामी रणनीति से संबंधित प्रस्ताव पेश किया।
बैठक में 26 नवंबर को प्रस्तावित देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनने का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में आशीष कुमार, सतपाल मान, धनीराम शर्मा, जीवन सिंह, नैन सिंह, बलदेव सिंह, अभय धामटा, दिनेश शर्मा, लखबीर सिंह, गोविंद छींटा, राकेश रमौल, बॉबी शर्मा, राम सिंह वालिया, आशा शर्मा और विजयपाल सिंह समेत जिला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।