{"_id":"6a9feb3f6cc12fc80e0b6b5c","slug":"video-paonta-sahib-villagers-set-up-community-watch-to-rein-in-reckless-trailers-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब: बेलगाम ट्रालों पर नकेल के लिए ग्रामीणों ने लगाया ठीकरी पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब: बेलगाम ट्रालों पर नकेल के लिए ग्रामीणों ने लगाया ठीकरी पहरा
पांवटा साहिब क्षेत्र में खनन सामग्री लेकर दौड़ रहे तेज रफ्तार ट्रालों और ट्रकों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार रात स्थानीय लोगों ने महादेव चौक पर ठीकरी पहरा लगाया। जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित समय से पहले क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को रोका गया। इस दौरान पांवटा साहिब थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट अथवा नंबर छिपाने वाले 10 ट्रालों के चालान किए। श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान और सिरमौर निजी बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष बलविंदर सिंह पुलेवाल की अगुवाई में लगाए गए इस पहरे का उद्देश्य रिहायशी क्षेत्रों में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे सड़क हादसों में लोगों के घायल होने और जान गंवाने के मामले सामने आ रहे हैं। तेज रफ्तार ट्रालों की चपेट में आने से गोवंश भी घायल हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई ट्राले निर्धारित प्रवेश समय से पहले ही क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। इसके अलावा कुछ वाहनों की नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर नंबर छिपाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग पहले ही जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के समक्ष उठाई जा चुकी है।
पहरे के दौरान खनन सामग्री लेकर आने वाले ट्रालों और ट्रकों को रात 10 बजे से पहले पांवटा साहिब क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। वाहन चालकों को शहरी क्षेत्र में 30 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार नहीं रखने की हिदायत दी गई इससे पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने बद्रीपुर-तारुवाला मार्ग पर रिहायशी इलाकों से तेज रफ्तार में गुजरने वाले हरियाणा के ट्रालों के खिलाफ ठीकरी पहरा लगाया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर गांवों के बीच से इन ट्रालों के आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।