{"_id":"6aafb8475ba55e7db008d841","slug":"video-nahan-vaman-dwadashi-dev-samagam-palanquins-chaugan-meat-shops-2026-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में वामन द्वादशी पर दिखेगा देव समागम का अद्भुत नजारा, दुकानों के आगे नहीं रुकेंगी देवताओं की पालकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में वामन द्वादशी पर दिखेगा देव समागम का अद्भुत नजारा, दुकानों के आगे नहीं रुकेंगी देवताओं की पालकियां
Ankesh Dogra
Updated Sun, 20 Sep 2026 04:11 PM IST
Link Copied
वामन द्वादशी के अवसर पर 23 सितंबर को नाहन में देव आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर में विभिन्न मंदिरों से भगवान की पालकियां शोभायात्रा के रूप में निकाली जाएंगी और बड़ा चौक में देव समागम का विशेष नजारा देखने को मिलेगा।
श्री जगन्नाथ मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों और भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता में वामन द्वादशी की शोभायात्रा को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने उन दावों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि देवताओं की पालकियां चौगान मैदान में करीब डेढ़ घंटे तक रुकेंगी।
प्रकाश बंसल ने कहा कि 23 सितंबर को शोभायात्रा पहले की तरह ही निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन के सम्मान में आयोजित वामन द्वादशी उत्सव के दौरान शहर में भव्य शोभायात्राएं निकलेंगी।
वामन द्वादशी के दिन नाहन के बड़ा चौक में विभिन्न मंदिरों से आने वाली पालकियों का समागम होगा। समिति के अनुसार इस अवसर पर शहर में देव आस्था का विशेष दृश्य देखने को मिलेगा।
शोभायात्रा में विभिन्न मंदिरों से कुल नौ पालकियां लाई जाएंगी। इनमें दो पालकियां जगन्नाथ मंदिर से, तीसरी नरसिंह मंदिर भगवान मंदिर नौणी का बाग से, चौथी रघुनाथ मंदिर कच्चा टैंक से, पांचवीं कृष्ण मंदिर कच्चा टैंक से, छठी बैरागी मंदिर कच्चा टैंक से, सातवीं लक्ष्मी नारायण मंदिर से, आठवीं सनातन धर्म मंदिर से और नौवीं पालकी रानीताल से लाई जाएगी।
समिति के अनुसार देव समागम के बाद पालकियां पक्का तालाब की ओर जाएंगी। यहां वामन द्वादशी मेले के साथ नौकाविहार का भी आयोजन होगा।
प्रेसवार्ता में प्रकाश बंसल ने स्पष्ट किया कि इस बार देवताओं की पालकियां पहले की तरह दुकानों के आगे नहीं रुकेंगी। पालकियां सीधे बड़ा चौक पहुंचेंगी और इसके बाद पक्का तालाब की ओर जाएंगी।
लोगों को देवताओं के दर्शन का अवसर देने के लिए पालकियां चौगान मैदान में कुछ देर के लिए रुकेंगी। समिति ने स्पष्ट किया कि चौगान में पालकियों के डेढ़ घंटे तक रुकने की बात सही नहीं है।
शोभायात्रा के दौरान देवताओं की पालकियां जिन रास्तों से होकर गुजरेंगी, वहां आने वाली मीट की दुकानों को लेकर भी समिति ने अपील की है। समिति ने संबंधित दुकानदारों से पालकियों के गुजरने तक दुकानें बंद रखने का आग्रह किया है।
आयोजकों का कहना है कि वामन द्वादशी के धार्मिक आयोजन को देखते हुए शोभायात्रा के मार्ग में आवश्यक सहयोग दिया जाए, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
प्रेसवार्ता के दौरान विनेश राणा, नैन सिंह शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।