Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Nahan: District level Olympiad for differently-abled children begins at Chaugan ground, 53 participants from 16 education blocks show their mettle.
{"_id":"6b0970444081e9b8ef0d27b3","slug":"video-nahan-district-level-olympiad-for-differently-abled-children-begins-at-chaugan-ground-53-participants-from-16-education-blocks-show-their-mettle-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: चौगान मैदान में दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय ओलंपियाड शुरू, 16 शिक्षा खंडों से 53 प्रतिभागी दिखा रहे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: चौगान मैदान में दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय ओलंपियाड शुरू, 16 शिक्षा खंडों से 53 प्रतिभागी दिखा रहे दम
नाहन। समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में शुक्रवार को नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आईईडी (दिव्यांग) बच्चों के लिए जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के 16 शिक्षा खंडों से चयनित 53 दिव्यांग प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनकी प्रतियोगिताएं सामान्य बच्चों के साथ मिलकर करवाई जा रही हैं। ओलंपियाड के दौरान मैदान में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बोची और एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। डाइट के उप प्रधानाचार्य आईडी राही ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक स्तर को ऊंचा उठाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने में बड़ी मदद मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।