{"_id":"6aa3febb8e3100ad010f67a7","slug":"video-nahan-decision-taken-at-spca-meeting-to-soon-launch-abc-program-for-stray-dogs-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: एसपीसीए की बैठक में लावारिस कुत्तों के लिए एबीसी कार्यक्रम जल्द शुरू करने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: एसपीसीए की बैठक में लावारिस कुत्तों के लिए एबीसी कार्यक्रम जल्द शुरू करने का निर्णय
पशु कल्याण और संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एसपीसीए सिरमौर की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय नाहन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने की। इसमें आवारा पशुओं और कुत्तों के प्रबंधन, गौशालाओं के संचालन तथा पशु क्रूरता की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में लावारिस कुत्तों के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एसडीएम नाहन, उपनिदेशक पशुपालन विभाग, नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी की संयुक्त टीम नाहन शहर में उपयुक्त स्थानों का निरीक्षण करेगी। शहर में कुत्तों को व्यवस्थित तरीके से भोजन उपलब्ध करवाने के लिए वार्डवार फीडिंग प्वाइंट भी चिन्हित किए जाएंगे। इनके चयन और प्रबंधन में एसपीसीए सहयोग करेगा। इसके अलावा निराश्रित मवेशियों की समस्या, गौशालाओं के बेहतर संचालन और पशु क्रूरता की रोकथाम पर भी चर्चा हुई। पशुओं के जिम्मेदार स्वामित्व और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को बैठक में लिए गए निर्णयों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. राजीव वालिया, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।