फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mine safety skill test program renukaji sirmaur 2026

सिरमौर: आरपी तिवारी बोले- खदानों में सुरक्षा से समझौता पड़ सकता है भारी, छोटी लापरवाही भी बन सकती है बड़े हादसे की वजह

Sun, 01 Nov 2026 04:36 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 04:36 PM IST
mine safety skill test program renukaji sirmaur 2026
खदानों में काम करते समय छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में खनन कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा को प्राथमिकता देना और सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। यह बात जेएसटी लाइमस्टोन माइन के महाप्रबंधक एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आरपी तिवारी ने रेणुकाजी में आयोजित जिला स्तरीय कौशल परीक्षण कार्यक्रम के दौरान कही। सप्ताह-2026 के तहत रविवार को वालिया माइंस के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिरमौर जिले की 21 खदानों में कार्यरत 88 तकनीकी कामगारों ने भाग लिया। इस दौरान आठ अलग-अलग श्रेणियों में ट्रेड टेस्ट आयोजित कर कामगारों के तकनीकी कौशल और कार्यक्षमता का आकलन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरपी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खनन का कार्य जोखिम भरा होता है। इसमें जरा-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। खदानों में काम करते समय पूरी सतर्कता बरतना और आंख, कान सहित शरीर के प्रत्येक अंग की सुरक्षा करना जरूरी है। इससे न केवल स्वयं की, बल्कि साथी कामगारों की जान भी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि खदानों में उत्पादन शुरू करने से पहले सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। खनन गतिविधियों में सुरक्षा उपायों से समझौता करना गंभीर हादसों को न्योता दे सकता है। सुरक्षा नियमों का पालन करने और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान डीके सिन्हा, एके छाबड़ा, एके मिश्रा, एनके पंथ, आरबी सिंह, अजय प्रकाष्ठा, श्रीनिवास प्रसाद और संजीव प्रसाद सहित अन्य परीक्षकों ने आठ श्रेणियों में 88 तकनीकी कामगारों का ट्रेड टेस्ट लिया। कामगारों के प्रदर्शन के आधार पर अंकों के अनुसार उनका मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम से पहले सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर खान मालिक रमेश चौहान, रविंद्र गुप्ता, डीके सिन्हा, सैंकी गुलेरिया और प्रताप सिंह सहित अन्य खान मालिक एवं कामगार मौजूद रहे। ब्लास्टिंग में लायक राम और कंप्रेसर ऑपरेटर में जसवंत सिंह रहे अव्वल ददाहू। कौशल परीक्षण कार्यक्रम की विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कामगारों को सम्मानित किया गया। माइनिंग मैट श्रेणी में सुमेर चंद शर्मा ने पहला, धनबीर सिंह ने दूसरा और राम प्रवेश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्लास्टिंग में लायक राम प्रथम, पूर्ण चंद द्वितीय और सुमेर चंद शर्मा तृतीय रहे। कंप्रेसर ऑपरेटर श्रेणी में जसवंत सिंह ने पहला, गुमान सिंह ने दूसरा और सुंदर सिंह शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक्सकैवेटर ऑपरेटर में बृजमोहन भारद्वाज प्रथम, ओम प्रकाश द्वितीय और बाला दत्त तृतीय रहे। ड्रिल ऑपरेटर श्रेणी में देवी दत्त ने पहला, अनिल कुमार ने दूसरा और परमानंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। माइन सुपरविजन में जयपाल प्रथम, त्रिलोक सिंह पंवार द्वितीय और सुभाष चंद तृतीय रहे। टिप्पर ड्राइविंग में सुभाष चंद ने पहला, महेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरा और दुर्गा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, फर्स्ट एड श्रेणी में वेद प्रकाश प्रथम, जयपाल द्वितीय और दीप चंद तृतीय रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपी तिवारी ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या के रुदौली में आरएसएस का पथ संचलन, कदमताल करते स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

01 Nov 2026

अमेठी में छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी, जांच के बाद मिला प्रवेश

01 Nov 2026

अकराबाद थाने के सामने चलती स्कॉर्पियो में लगी आग

01 Nov 2026

सीहोर: सर्दी ने दी दस्तक, पहले ही कोहरे ने बदला मौसम का मिजाज; 16 डिग्री पर लुढ़का पारा

01 Nov 2026

लखनऊ में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास बीटेक छात्र को मारी चार गोलियां, ट्रॉमा सेंटर रेफर

01 Nov 2026
विज्ञापन

अयोध्या में पीईटी परीक्षा के लिए केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी, जांच के बाद दिया गया प्रवेश

01 Nov 2026

दिन में गर्मी, रात में ठंड, नवंबर में कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

01 Nov 2026
विज्ञापन

बदायूं: जिले के 25 केंद्रों पर पीईटी का आयोजन, चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

01 Nov 2026

वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला बोल, सोलन से 160 कार्यकर्ता रैली में हुए शामिल

01 Nov 2026

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, आठ से अधिक घायल

01 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

01 Nov 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में की विधिवत पूजा अर्चना

यूपी की सियासत में एंट्री की तैयारी में निशांत कुमार, VIDEO

01 Nov 2026

कानपुर: गांजा तस्करों के खिलाफ 135 पुलिसकर्मियों ने कंजड़नपुरवा को घेरा

01 Nov 2026

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: जवानों ने सभी छह मृतकों के शव खाई से निकाले

01 Nov 2026

अंबेडकरनगर में पीईटी की अंतिम चरण की परीक्षा आज, जांच के बाद दिया गया प्रवेश

01 Nov 2026

बिलासपुर: घुमारवीं में स्वराज माजदा ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग, छह ट्रैक्टर जलकर राख

01 Nov 2026

शिमला के चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुरू हुई ओपन हार्ट सर्जरी, अब तक तीन ऑपरेशन सफल

01 Nov 2026

हमीरपुर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत

01 Nov 2026

महाकाल की भस्म आरती: सप्तमी पर हुआ भांग का शृंगार, ड्राई फ्रूट और चंद्रमा से सजे बाबा; फिर दिए दर्शन

01 Nov 2026

आर्य महिला कॉलेज में पूर्व छात्राओं का समागम, साझा किए अनुभव और उपलब्धियां

01 Nov 2026

Meerut: त्योहारी सीज़न में सड़कों पर जाम, रेंगते रहे वाहन

31 Oct 2026

Meerut: ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा रामलीला भवन में दिवाली मेले का हुआ भव्य आयोजन

31 Oct 2026

Meerut: दिवाली मीट में कैविट्स लेडिज़ क्लब ने की खूब मस्ती

31 Oct 2026

Meerut: हरियाली क्लब ने की मासिक सभा, धूमधाम से मनाई दिवाली उत्सव

31 Oct 2026

Meerut: गोल्ड स्टार मेरठ ने धूमधाम से मनाई दिवाली

31 Oct 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने निकाली रन फॉर यूनिटी, एकता का दिया संदेश;VIDEO

31 Oct 2026

सराफा दुकान में घुसे लुटेरों ने तमंचे से की फायरिंग, सोने की छह चेन लेकर भागे;VIDEO

31 Oct 2026

जौनपुर में 200 कारतूस, चार हथियार और 7.58 लाख नकदी के साथ पांच असलहा तस्कर गिरफ्तार;vidoe

31 Oct 2026

डीसीएफ कॉलोनी में सूने घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी;VIDEO

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed