{"_id":"6b029111cb56dac62f02501f","slug":"video-kuldeep-sharma-renukaji-mela-cultural-night-himachali-folk-songs-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कुलदीप शर्मा के पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, 'ठेकेदारनिये' के तुड़के ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कुलदीप शर्मा के पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, 'ठेकेदारनिये' के तुड़के ने मचाया धमाल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:22 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचल के लोक कलाकारों के नाम रही। नाटी किंग कुलदीप शर्मा, कपिल शर्मा और दलजीत सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों की धुनों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों का ऐसा जादू चला कि मुख्य अतिथि सहित अन्य मेहमान और अधिकारी भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाए।
नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने रेणुका वंदना के साथ अपनी प्रस्तुति का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने 'दरोगाजी इन छौरुआं नू ली समझाईं', 'मुंदड़ी जुग्गे न तेरे कांनो', 'रोहड़ू जाना मेरी आमिये', 'रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा', 'पानी री टंकी हो' और 'इना बडिय़ां जो तुड़का लाणा हो ठेकेदारनिये' जैसे लोकप्रिय पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
उनके गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। खास तौर पर 'ठेकेदारनिये' गीत ने दर्शकों में खूब उत्साह पैदा किया और लोग नाचते हुए नजर आए।
इससे पहले लोक गायक कपिल शर्मा ने मंच संभालते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी पसंद के गीतों की फरमाइशें शुरू कर दीं।
कपिल शर्मा ने रेणुका वंदना 'रेणुका मांगे महा माईए' से शुरुआत की। इसके बाद 'हाय रे मेरी ए जौंसारिए', 'मेरा प्यार वो है', 'साथी कोई दूज्जा याद आया', 'ओ निलीमा ओ निलामा' और 'दिल के टुकड़े-टुकड़े करके मुस्कुरा के चल दिए' जैसे गीतों से खूब वाहवाही लूटी।
गायक दलजीत सिंह ने पंजाबी और पहाड़ी गीतों से माहौल को और खुशनुमा बना दिया। उन्होंने 'यार नहीं मिलना, दिलदार नहीं मिलना', 'बुरा नहीं मानना मेरी बातों का' और 'हाथों फांदें दाच्चिए' सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
इससे पहले टेक चंद शर्मा ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया। उन्होंने 'ले आओ भजन वाली ओ माला' सहित कई भजन सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
सांस्कृतिक संध्या में ददाहू की नन्ही कलाकार हेरंबिका ने भी अपनी प्रतिभा से खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने 'देखो शिमला स्टेशन से आई ड्राइवर ब्रेक मारी जा' गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
इसके अलावा करीब दो दर्जन अन्य कलाकारों ने भी लोकगीतों और फिल्मी नगमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर एएसपी नरेंद्र कुमार, एसडीएम राजीव सांख्यान, सुनील कायथ, तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, सीईओ भरत सिंह ठाकुर, मित्र सिंह तोमर, बीडीसी सदस्य वीर सिंह ठाकुर, ददाहू पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान करण जस्सल सहित रेणुका विकास बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक संगीत, पहाड़ी संस्कृति और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। दर्शकों के उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।