Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   inner wheel club nahan sewing training women empowerment kiran jain

सिरमौर: नाहन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू; दो जरूरतमंद महिलाओं को दीं मशीनें

Sun, 15 Nov 2026 04:07 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:07 PM IST
inner wheel club nahan sewing training women empowerment kiran jain
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब नाहन की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रविवार को इनर व्हील क्लब नाहन डिस्ट्रिक्ट 308 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन ने क्लब का आधिकारिक दौरा किया और संगठन की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। नाहन पहुंचने पर क्लब अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्लब की ओर से किरण जैन और अध्यक्ष प्रिया शर्मा को कॉलर पहनाकर सम्मानित भी किया गया। सामाजिक कार्यों और प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। आधिकारिक दौरे के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन ने क्लब की ओर से संचालित सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व में चलाए गए प्रोजेक्ट्स से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन करने के साथ रिकॉर्ड की भी जांच की। उन्होंने क्लब की गतिविधियों और समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से क्लब ने 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत 30 महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने स्तर पर काम शुरू कर सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकें। स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में क्लब की ओर से दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं। इससे महिलाओं को सिलाई का काम शुरू करने और अपनी आजीविका कमाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भी जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के कल्याण के साथ आंगनबाड़ी केंद्र की आवश्यकताओं में सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा। क्लब की ओर से नाहन के दो सड़का क्षेत्र में इनर व्हील वेलकम बोर्ड भी स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य संगठन की पहचान और सामाजिक गतिविधियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही शहर में आने वाले यात्रियों और आगंतुकों का स्वागत करना भी इस पहल का हिस्सा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीमा वर्मा, ममता अग्रवाल, रचना गौतम, राखी अग्रवाल, अलका गर्ग, अलका गुप्ता, अनुभा गुप्ता और अलका जुनवेजा सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: डाकघर घोटाले में डाककर्मियों और कथित एजेंट शैलेंद्र समेत छह के खिलाफ एफआईआर

15 Nov 2026

देवरिया: छठ पूजा की खरीदारी से बाजारों में बढ़ी रौनक

15 Nov 2026

देवरिया: मठिया छठ घाट पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

15 Nov 2026

अमृतसर: ग्वाल मंडी में पुलिस ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया आयोजन

15 Nov 2026

सोलन में शतरंज चैंपियनशिप का आगाज, प्रदेशभर के 110 खिलाड़ी दिखा रहे अपनी दिमागी कसरत

15 Nov 2026
विज्ञापन

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक!

15 Nov 2026

जहरीली शराब की आशंका: सागर में ठेके के बाहर जाम छलकाते ही युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर; दुकान सील की

15 Nov 2026
विज्ञापन

रेवाड़ी में हाईवे पर ट्रक कार पर पलटा, एक परिवार के चार लोगों की मौत

15 Nov 2026

मुक्तसर के शराब ठेकेदार के घर एनसीबी की रेड

प्रेमनगर में पुलिस मुठभेड़, गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

15 Nov 2026

कानपुर: रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

15 Nov 2026

सीतापुर में ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई और दो बहनों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत

15 Nov 2026

श्रीनगर: फरासू के पास चमधार स्लाइडिंग जोन में स्कूटी खाई में गिरी

15 Nov 2026

VIDEO: कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, बढ़ी ठंड

15 Nov 2026

एमपी: बमोरी में 20-25 दिनों से बिजली संकट, किसानों को चार घंटे भी नहीं मिल रही; विधायक ने सुनाई खरी-खरी

15 Nov 2026

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक! पहले बढ़ेगी ठंड, फिर होगी बारिश

15 Nov 2026

लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में सुबह से छाया घना कोहरा, सड़कों पर सन्नाटा

15 Nov 2026

राजसी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल: चंद्रमा-त्रिशूल और त्रिनेत्र से किया श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

15 Nov 2026

बेस अस्पताल की मांग को लेकर विधायक आवास के बाहर धरने पर बैठे लोग

15 Nov 2026

रानीपुर झाल के पास रपटे पर बनेगा डबल लेन पुल, कुंभ बजट से मिलेगी बड़ी सौगात

15 Nov 2026

ट्रेड यूनियन नेताओं ने की श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग 22 नवंबर को मजदूर महापंचायत का ऐलान

15 Nov 2026

VIDEO: सपा के दलित सम्मेलन से पहले बुद्धा पार्क में भाजपा का बुद्ध वंदना एवं हवाई पुष्प बर्षा कार्यक्रम।

14 Nov 2026

VIDEO: राजेश हत्याकांड में पुलिस जांच पर परिजनों को ऐतराज, एसएसपी से की ये मांग

14 Nov 2026

Video: ब्लॉक क्रीड़ा प्रतियोगिता में नहटोली और चौरंगाबीहड़ के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा

14 Nov 2026

VIDEO: भोगांव के रामलीला मैदान में 2.75 करोड़ से विकास कार्य

14 Nov 2026

मथुरा: एशियन पैरा गेम्स में पदक विजेता राम रतन सिंह को किया सम्मानित

14 Nov 2026

VIDEO: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प

14 Nov 2026

VIDEO: खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

14 Nov 2026

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, 85 जवानों ने संभाला मोर्चा; दो संदिग्ध गिरफ्तार

14 Nov 2026

VIDEO: नेहरू के विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुकेश धनगर

14 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed