{"_id":"6af97e608c73feaca8030a0a","slug":"video-renukaji-fair-sirmaur-ashrams-straw-bedding-for-devotees-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, आश्रमों में बिछाए जा रहे पराली के बिछौने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, आश्रमों में बिछाए जा रहे पराली के बिछौने
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:11 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के आगाज से पहले धार्मिक नगरी रेणुकाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 नवंबर से शुरू होने वाले इस मेले के दौरान श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं के ठहरने के लिए आश्रमों में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। निर्वाण आश्रम रेणुकाजी में श्रद्धालुओं के सोने के लिए पारंपरिक तरीके से पराली के बिछौने तैयार किए जा रहे हैं।
मेले को लेकर निर्वाण आश्रम में तैयारियां जारी हैं और यहां संत-महात्माओं का पहुंचना भी शुरू हो गया है। मेले के दौरान आश्रम में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आश्रम में श्रद्धालुओं के सोने के लिए पराली के बिछौने बिछाए जा रहे हैं। ग्रामीण और पारंपरिक तरीके से किए जा रहे ये इंतजाम रेणुकाजी मेले की धार्मिक संस्कृति और पुरानी परंपराओं को दर्शाते हैं।
रेणुकाजी मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत पहुंचते हैं। ऐसे में आश्रमों की ओर से ठहरने और आतिथ्य की व्यवस्था को विशेष महत्व दिया जा रहा है। पराली के बिछौनों की यह व्यवस्था मेले की पारंपरिक धार्मिक छवि को भी जीवंत कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।