{"_id":"6af9708dbd9837ce75098f7b","slug":"video-nahan-medical-college-bjp-protest-raeev-bindal-congress-government-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- मेडिकल कॉलेज को बना दिया नाकामियों का स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- मेडिकल कॉलेज को बना दिया नाकामियों का स्मारक
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:13 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले के नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष रैली निकालकर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं और नए मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण अधूरा रहने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
भाजपा कार्यकर्ता सबसे पहले शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से रोष रैली शुरू हुई, जो दिल्लीगेट, बड़ा चौक और गुन्नूघाट होते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर तक पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई।
इस मौके पर डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज को अपनी नाकामियों का स्मारक बना दिया है। उन्होंने कहा कि जिस संस्थान से नाहन सहित पूरे सिरमौर जिले के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं, वह आज रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल भवन की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। छतों से पानी टपक रहा है और सीलिंग मरीजों पर गिर रही है। इसके अलावा शौचालयों की स्थिति भी खराब है। मरीजों को इलाज के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल की बदहाली का सबसे बड़ा कारण नए मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण समय पर पूरा नहीं होना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा सिरमौर जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
भाजपा ने प्रदेश सरकार से नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने और नए भवन का निर्माण जल्द पूरा करवाने की मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।