{"_id":"6ab2890c626127a93c005bd4","slug":"video-health-sub-centre-inaugurated-at-thontha-jakhal-foundation-stone-laid-for-a-rs56-lakh-phc-building-at-kota-pab-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: ठोंठा जाखल में स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू, कोटा पाब में 56 लाख के पीएचसी भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: ठोंठा जाखल में स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू, कोटा पाब में 56 लाख के पीएचसी भवन का शिलान्यास
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को ठोंठा जाखल में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ किया। इसके बाद कोटा पाब में 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास और राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरलोग में 14.50 लाख रुपये से बने अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मकड़ाना के लिए दो कमरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटा पाब के लिए दो कमरे देने की घोषणा की। हरलोग स्कूल के ग्राउंड और सामुदायिक भवन के लिए दो-दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही बाइला में वेटरनरी भवन और कोयलू महाराज के साझा प्रांगण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ठोंठा जाखल में स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि शिलाई क्षेत्र में कमरऊ, सतौन, टिंबी और चांदनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का निर्माण चल रहा है। कांटी मशवा पीएचसी भवन का हाल ही में लोकार्पण किया गया है, जबकि कोटा पाब में पीएचसी शुरू करने के बाद अब भवन का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष सीता राम शर्मा, सीएमओ डॉ. राकेश प्रताप, बीएमओ केएल भगत व अजय देवल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पद्म प्रकाश, बीडीओ रवि प्रकाश जोशी व राजेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।