{"_id":"6ab23a257da86eabac09be04","slug":"video-ayathhaya-ma-sakauta-gaida-parashakashhanae-ma-bcaca-na-sakha-javana-rakashhaka-takanaka-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में स्काउट गाइड प्रशिक्षण में बच्चों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में स्काउट गाइड प्रशिक्षण में बच्चों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें
अयोध्या के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तारुन में भारत स्काउट गाइड के प्रथम एवं द्वितीय सोपान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन बच्चों को स्काउट के नियमों और विभिन्न जीवनोपयोगी कौशलों का अभ्यास कराया गया।
ब्लॉक स्काउट मास्टर अलकेश कुमार पांडेय ने बच्चों को ध्रुव गांठ, फिशरमैन गांठ, रोलिंग हिच और लीवर हिच लगाने का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही बीपी सिक्स व्यायाम, स्काउट के चिन्ह, नियम, प्रतिज्ञा और झंडा गीत का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को अलग-अलग टोलियों में बांटकर टोलीनायक नियुक्त किए गए। प्राथमिक चिकित्सा के तहत सांप के काटने और हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में किए जाने वाले प्रथम उपचार की जानकारी दी गई। स्वच्छता एवं सेवा के तहत कूड़ेदान के सही उपयोग और कचरे के उचित निस्तारण के बारे में भी बताया गया।
बच्चों ने सीटी और हाथों से दिए जाने वाले विभिन्न संकेतों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार वर्मा, सत्येंद्र पाठक, विभा साव, सुरेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार, ममता तिवारी, जय वर्धन, सुनील प्रताप, किरन वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।