{"_id":"6ab23ab5cdb1b1982401576a","slug":"video-294-driving-licenses-suspended-for-traffic-rule-violations-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यातायात नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यातायात नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
आगरा। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर आरटीओ ने सख्त कार्रवाई की है। फरवरी से सितंबर माह तक कुल 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि इनमें सबसे अधिक 62 लाइसेंस अधिक भार (ओवरलोडिंग) के कारण निलंबित हुए। शराब पीकर वाहन चलाने पर 35 और तेज रफ्तार के 22 मामलों में भी कार्रवाई की गई। सीट बेल्ट नहीं लगाने और हेलमेट नहीं पहनने पर आठ-आठ लाइसेंस निलंबित हुए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर छह लाइसेंस रद्द हुए। मालवाहक वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और यातायात संकेत तोड़ने के दो-दो मामले रहे। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना में दो या उससे अधिक लोगों की मौत के 13 मामलों में भी लाइसेंस निलंबित हुए। एआरटीओ के अनुसार, तीन से अधिक चालान होने पर लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू होती है। सारथी पोर्टल से नोटिस भेजकर पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है, जिसके बाद नियमानुसार निलंबन होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।