फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अखिलेश के आने से बढ़ेगा रायबरेली का सियासी तापमान, पदाधिकारियों और तीन विधायकों से मुलाकात

अखिलेश के आने से बढ़ेगा रायबरेली का सियासी तापमान, पदाधिकारियों और तीन विधायकों से मुलाकात

Tue, 22 Sep 2026 01:50 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:50 PM IST
अखिलेश के आने से बढ़ेगा रायबरेली का सियासी तापमान, पदाधिकारियों और तीन विधायकों से मुलाकात
रायबरेली में एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के बीच बृहस्पतिवार को हुई तकरार ने सियासी हलकों की गर्मी बढ़ दी है। भाजपा का खेमा शांत है लेकिन सपा पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आंदोलन की राह पर है। मामले की जानकारी सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दी गई है। जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को लखनऊ में हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर, सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष इ, वीरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं उन्होंने साफ कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस निरंकुश हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने आकर छात्र सभा के कार्यक्रम को नहीं होने दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। वह ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि सजातीय लोगों को बढ़ावा दिया जा सके। सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली का दौरा करेंगे। बृहस्पतिवार को फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज के गेट पर छात्र सभा की ओर से पीडीए जागरूकता और सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि सपा जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र सिंह, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर मौके पर पहुंचे। इस पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो मामला और बढ़ गया। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सदर कोतवाली प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की। मामला बढ़ते बढ़ते एसपी कार्यालय तक पहुंचा था और वहां पर भी जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान विधायक राहुल लोधी के साथ पुलिस की नोकझोंक हुई थी। विधायक ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। शुक्रवार को भी पुलिस और सपाई एक दूसरे के सामने रहे और डीएम ने सपा के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर उनकी बात सुनी, जिसके बाद मामला शांत हो गया। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रायबरेली आने का एलान किया है। गत शनिवार को उन्होंने सपा के 17 पदाधिकारियों और तीन विधायकों से इस पूरे मामले पर बात की। अखिलेश यादव का रायबरेली दौरा खासा अहम माना जा रहा है। कारण इससे पहले कभी भी इस तरह के मामलों के बाद सपा प्रमुख ने जिले का दौरा नहीं किया है। अखिलेश यादव छात्र सभा सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि यह सम्मेलन कहां होगा। सपा प्रमुख रायबरेली आएंगे तो तय है कि उनके निशाने पर पुलिस प्रशासन होगा। चूड़ी पहनने की बात जिस तरह से सपा जिलाध्यक्ष और सदर कोतवाल के बीच हुई थी। वह भी अखिलेश उठा सकते हैं। यही नहीं रायबरेली में सपा का राजनीति आधार मजबूत है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले सपा इस मुद्दे को लेकर लीड लेने की कोशिश करेगी। अखिलेश यादव के बयानों से साफ है कि अवध क्षेत्र में आने वाले दिनों में रायबरेली का यह मामला राजनीति का अहम मुद्दा बनने जा रहा है। वहीं अखिलेश यादव का दौरान पुलिस प्रशासन के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठेंगे और उसे किस तरह संभाला जाएगा, इस पर चर्चा जोरों पर है। 24 सितंबर को अखिलेश यादव रायबरेली आ रहे हैं और वह पांच घंटे तक शहर में रहेंगे। इस दौरान वह कई जगहों पर जाएंगे। दौरे की शुरूआत वह हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर जाकर करेंगे। वहां पर पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक होगी। इसके बाद शहर का दौरा शुरू होगा। जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 24 सितंबर को रायबरेली आने की स्वीकृति दे दी है। वह पांच घंटे तक शहर में रहेंगे। इसके लिए 1200 कार्यकर्ताओं की भीड़ रहेगी। प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एमपी: मुक्तिधाम की जमीन को लेकर विवाद, अंतिम संस्कार रोकने पर ग्रामीणों का विरोध; प्रशासन ने कराया मामला शांत

22 Sep 2026

उज्जैन: परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल

22 Sep 2026

अग्रवाल महासभा चुनाव के नतीजे घोषित, अतुल चौकड़ायत के ग्रुप का छह सीटों पर कब्जा

22 Sep 2026

लखनऊ: जीपीओ पर प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज, दर्जनों हिरासत में

22 Sep 2026

प्रयागराज से झांसी लौटने पर बोला माफिया अतीक का बेटा अली, इस सवाल पर साधी चुप्पी

22 Sep 2026
विज्ञापन

पलवल में बंद ट्रैफिक लाइटों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

22 Sep 2026

चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

22 Sep 2026
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी सीएम को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

22 Sep 2026

VIDEO: बंधक बनाकर पीटा, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया

21 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

21 Sep 2026

VIDEO: सांड़ के हमले से महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल

21 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल

21 Sep 2026

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टफियम में महिला होमगार्ड भर्ती का आयोजन

21 Sep 2026

मेरठ: जिला अस्पताल में सैफी संघर्ष समिति ने बांटा भोजन

21 Sep 2026

मेरठ: सुभारती में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

21 Sep 2026

मेरठ: बागपत रोड पर लगा जाम, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी

21 Sep 2026

मेरठ: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

21 Sep 2026

मेरठ: कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कार्यक्रम, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

21 Sep 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर पहुंचे दो युवक, कर्मचारी पर चाकू से हमला

21 Sep 2026

VIDEO: कुछ साझा किया नहीं फिर भी खातों से निकल गए 1.67 लाख

21 Sep 2026

VIDEO: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के खाते से 4.35 लाख रुपये पार

21 Sep 2026

VIDEO: मंदिर से हटाने के विवाद में पुजारी की तोड़ दी टांग

21 Sep 2026

VIDEO: कंपनी के नाम पर 7.96 लाख वसूले, नहीं किए जमा, प्राथमिकी

21 Sep 2026

VIDEO: फोटो भेजकर बदनाम करने का आरोप

21 Sep 2026

VIDEO: मोबाइल चार्जर के विवाद में छात्रों से मारपीट, दो घायल

21 Sep 2026

VIDEO: होटल संचालक पर पिस्टल तान सवा लाख की बैटरी-इन्वर्टर चोरी

21 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

21 Sep 2026

VIDEO: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल

21 Sep 2026

जालंधर में एक साल का बच्चा लापता, मां के बिहार जाने से जांच में नया मोड़; पुलिस ने दर्ज किया केस

21 Sep 2026

विभिन्न मांगों को लेकर समूहों की महिलाओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, VIDEO

21 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed