{"_id":"6afc1275d85a8b6c7c069aad","slug":"video-gopashtami-celebration-nahan-mata-bala-sundari-gaushala-sirmaur-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, माता बाला सुंदरी गौशाला में हुआ हवन-यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, माता बाला सुंदरी गौशाला में हुआ हवन-यज्ञ
Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:08 PM IST
Link Copied
गोपाष्टमी के अवसर पर मंगलवार को नाहन स्थित माता बाला सुंदरी गौशाला में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्व को लेकर गौशाला में विशेष तैयारियां की गई थीं। यहां हवन-यज्ञ के साथ विधिवत गौ पूजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और गोवंश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ गौ पूजन किया और गोवंश के संरक्षण की कामना की।
धार्मिक आयोजन के बाद डीसी प्रियंका वर्मा ने गौशाला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गोवंश की देखभाल और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गौवंश के संरक्षण और सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व हमें गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। गोवंश की देखभाल केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।
उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं को बेसहारा हालत में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि पशुओं को लावारिस छोड़ने से उनके सामने कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं और सार्वजनिक स्थानों पर भी परेशानी होती है।
डीसी ने लोगों से गौशालाओं के संचालन में सहयोग करने और बेसहारा गोवंश की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।