{"_id":"6b055cfa955b56c9060f2291","slug":"video-constitution-inspired-wedding-in-sirmaur-himachal-pradesh-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नक्षत्र और मुहूर्त नहीं, आपसी सहमति को दी प्राथमिकता; अनोखी शादी की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नक्षत्र और मुहूर्त नहीं, आपसी सहमति को दी प्राथमिकता; अनोखी शादी की चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:16 PM IST
Link Copied
शिलाई क्षेत्र के कफोटा के धाड़मा गांव निवासी एडवोकेट सुरेंद्र सिंह धर्मा ने संविधान को साक्षी मानकर विवाह कर सामाजिक बदलाव की एक अलग मिसाल पेश की है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने पारंपरिक ब्रह्म विवाह के बजाय कुमारी हेमलता निवासी टंडाई, तहसील कुफवी, जिला शिमला के साथ संविधान को साक्षी मानकर शादी की।
इस विवाह की खास बात यह रही कि वर-वधू ने शादी के लिए किसी ज्योतिषी से मुहूर्त नहीं निकलवाया। दोनों ने अपनी इच्छा और आपसी सहमति से छुट्टी का दिन चुना और उसी दिन विवाह करने का निर्णय लिया।
विवाह समारोह के दौरान वर और वधू ने संविधान को साक्षी मानकर एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। दोनों ने साथ मिलकर वैवाहिक जीवन निभाने की शपथ भी ली।
पेशे से अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा सामाजिक सुधार के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उनका मानना है कि विवाह दो व्यक्तियों और परिवारों का मिलन है। इसके लिए किसी विशेष मुहूर्त, पारंपरिक कर्मकांड या आडंबर को अनिवार्य नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने इसी सोच को अपने विवाह में अपनाकर एक अलग उदाहरण प्रस्तुत किया।
हालांकि, विवाह समारोह में स्थानीय परंपराओं को पूरी तरह नहीं छोड़ा गया। बाकायदा बारात निकाली गई और मामा स्वागत सहित अन्य पारंपरिक कार्यक्रम भी हुए। दोनों परिवारों ने इस पहल का समर्थन किया और आपसी सहमति से विवाह समारोह संपन्न करवाया।
इस विवाह समारोह में गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सुनील कुमार और विनोद आजाद ने कहा कि वे सामाजिक सुधार के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। साथ ही युवाओं को रूढ़ियों से आगे बढ़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।