Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Renukaji Fair: Governor Kavinder Gupta bids farewell to the deity palanquins in accordance with

अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से देव पालकियों को किया विदा

Tue, 24 Nov 2026 05:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू(सिरमाैर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू(सिरमाैर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 05:12 PM IST
सार

 रेणुकाजी मेले के समापन पर ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और शंख-घंटियों की गूंज के बीच पालकियों को विदाई दी गई। पूरा रेणुका तीर्थ क्षेत्र इस दौरान भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

विज्ञापन
International Renukaji Fair: Governor Kavinder Gupta bids farewell to the deity palanquins in accordance with
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से देव पालकियों को किया विदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह दिन तक देव आस्था, लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की जीवंत छटा बिखेरने वाला अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला मंगलवार को भावुक और श्रद्धामय माहौल में संपन्न हो गया। देवताओं की विदाई के साथ ही रेणुका घाटी में गूंज रहे ढोल-नगाड़े और शंख ध्वनि के स्वर धीरे-धीरे थम गए। परंपरा के अनुसार राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने देव पालकियों को कंधा देकर विदा किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और भावुक पल के साक्षी बने। देवी-देवताओं के अपने-अपने देवस्थलों की ओर प्रस्थान करते ही मेला संपन्न हो गया। देवताओं की विदाई से पहले राज्यपाल ने भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और शंख-घंटियों की गूंज के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 

विज्ञापन


Trending Videos

रेणुकाजी मेला सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए: राज्यपाल
 राज्यपाल के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भी देवताओं को भावपूर्ण विदाई दी। राज्यपाल ने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन परंपराओं को संजोए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता, सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एकता काप्टा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, नाहन के एसडीएम राजीव सांख्यान, संगड़ाह के एसडीएम सुनील कायथ, प्रियंका चंदा, विवेक शर्मा, ददाहू के तहसीलदार जय सिंह ठाकुर और सीईओ भरत सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

सिरमौर: 500 शुद्ध घी के दीयों से हुई रेणुका झील की महाआरती, राज्यपाल भी हुए शामिल
ददाहू। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने रेणुकाजी तीर्थ में देव दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक रेणुका झील में 500 शुद्ध घी के दीयों से आयोजित महाआरती में भाग लिया। इसके साथ ही कार्तिक दशमी से लगातार चल रही संध्याकालीन महाआरती का विधिवत समापन भी किया। शंख, घंटियों, ढोल और नगाड़ों की मधुर ध्वनि के बीच आयोजित महाआरती से पूरा रेणुकाजी तीर्थ भक्तिमय हो उठा। झील के किनारे सैकड़ों दीपों की जगमगाहट और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने मां रेणुकाजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस धार्मिक आयोजन में संत-महात्माओं सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और महाआरती के साक्षी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed