{"_id":"6aed9e9b44771514ab058951","slug":"video-bolero-camper-accident-sirmaur-one-dead-nine-injured-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: बोलेरो कैंपर हादसे में एक की मौत, छह घायल मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: बोलेरो कैंपर हादसे में एक की मौत, छह घायल मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 03:02 PM IST
Link Copied
नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। इनमें से छह घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया है। अन्य घायलों का सराहां सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सोना चंदेल घायलों और वाहन चालक का हाल जानने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचीं।
आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि शुरुआती जांच में वाहन की ओवरस्पीड और सड़क पर तीखा मोड़ हादसे की वजह सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कैंपर की फिटनेस वैध है।
उनके अनुसार वाहन शिमला से सतौन की ओर जा रहा था। हादसे के कारणों को लेकर शुरुआती जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है।
आरटीओ ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कैंपर डबल केबिन वाहन है और इसमें पांच यात्रियों के बैठने की क्षमता है। वाहन के पिछले हिस्से में सामान रखने के लिए जगह बनाई गई है। इसके बावजूद कुछ यात्री वाहन के पिछले हिस्से में बैठे हुए थे।
उन्होंने लोगों से अपील की कि सफर के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग न करें और सुरक्षित यात्रा के लिए बसों का इस्तेमाल करें।
सोना चंदेल ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त निजी और सरकारी बसें चलाने की अनुमति दी जाती है। इसका उद्देश्य लोगों को आवागमन में परेशानी से बचाना और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।