{"_id":"6a4cc531ae425c1caa07b813","slug":"video-bhagani-assault-case-victims-meet-dsp-paonta-sahib-investigation-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhagani Assault Case: मारपीट के पीड़ितों ने डीएसपी पांवटा साहिब से लगाई न्याय की गुहार, जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagani Assault Case: मारपीट के पीड़ितों ने डीएसपी पांवटा साहिब से लगाई न्याय की गुहार, जांच तेज
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के भगानी क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के संबंध में पहले ही पुरूवाला थाना में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। उनका आरोप है कि कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
शिकायत के आधार पर पुरूवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।