{"_id":"6afd8779bd8037f5bd0b5ffc","slug":"video-all-preparations-for-the-international-renuka-fair-complete-deputy-commissioner-reviews-the-fairs-arrangements-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की सभी तैयारियां पूरी, उपायुक्त ने लिया मेले की व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की सभी तैयारियां पूरी, उपायुक्त ने लिया मेले की व्यवस्थाओं का जायजा
जिला उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड के प्रियंका वर्मा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान सामने आई खामियों को तत्काल दूर कर गुरुवार सुबह तक मेले की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सर्वप्रथम ददाहू में देवताओं के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल व ठहराव स्थल का जायजा लिया और दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पंडाल में कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी अतिरिक्त उपायुक्त एकता काप्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, डीएसपी संगडाह मंगत राम ठाकुर, तहसीलदार जयसिंह ठाकुर, सीईओ भरत सिंह ठाकुर ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, उप प्रधान करण जस्सल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।