Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   work shop in diet

Sirmour News: आदर्श विद्यालय के निर्माण और नशे की चुनौती पर हुआ मंथन

Thu, 19 Nov 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
work shop in diet
डाइट नाहन कार्यशाला के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए मुखिया। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के तत्वावधान में आयोजित विद्यालय प्रमुखों की पांच दिवसीय नेतृत्व एवं प्रबंधन कार्यशाला के दूसरे दिन आदर्श विद्यालय के निर्माण और शिक्षा व्यवस्था के समक्ष उभरती चुनौतियों पर गहन मंथन हुआ। कार्यशाला में जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों के 70 विद्यालय प्रमुख भाग ले रहे हैं।

प्रात:कालीन सत्र में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनोरा के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने आदर्श विद्यालय की रूपरेखा विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय के निर्माण के लिए उसकी कार्य-संस्कृति को समझने के साथ विद्यार्थियों की भावनाओं, जरूरतों और परिस्थितियों को जानना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रमुख शैक्षणिक विचारकों के सिद्धांतों को विद्यालय प्रबंधन में व्यावहारिक रूप से लागू करने के तरीके भी साझा किए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण और प्रभावी प्रबंधन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन


दोपहर बाद के सत्र में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के प्रधानाचार्य एमआर वर्मा ने विद्यालयों के समकालीन मुद्दे एवं उनका समाधान विषय पर चर्चा की। उन्होंने किशोरों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, अनुशासनहीनता और बदलते सामाजिक परिवेश से पैदा हो रही चुनौतियों को गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए उनके मूल कारणों को समझना और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। केवल अनुशासनात्मक कार्रवाई के बजाय संवाद, मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण के माध्यम से स्थायी समाधान तलाशने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला के अंत में आयोजित समूह चर्चा में विद्यालय प्रमुखों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के लिए किए जा रहे नवाचारों और सफल प्रयासों के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ. आईडी राही भी मौजूद रहे।-----

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed