{"_id":"6a9c17db2a53402d6d0f9363","slug":"video-sangla-phulech-festival-begins-in-batseri-deities-shrines-adorned-with-brahma-kamal-flowers-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांगला: बटसेरी में फूल्याच पर्व शुरू, ब्रह्म कमल से सजे देवताओं के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगला: बटसेरी में फूल्याच पर्व शुरू, ब्रह्म कमल से सजे देवताओं के दरबार
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के आदर्श गांव बटसेरी में शनिवार से पारंपरिक फूल्याच पर्व का शुभारंभ हो गया। तीन दिवसीय ऐतिहासिक पर्व के पहले दिन गांव के इष्ट देवता श्री बद्रीनारायण, विष्णु नारायण और तपो नारायण की उपस्थिति में ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ नाचते गाते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बटसेरी के प्रांगण में पहुंचे। यहां दिनभर किन्नौरी लोक नृत्य कायंग (नाटी) का दौर चलता रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक नाटी प्रस्तुत कर पर्व की खुशियों को साझा किया। फूल्याच पर्व क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, देव परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। पर्व के दौरान बटसेरी गांव में पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर सामूहिक नाटी डाली। शाम के समय ऊंची पहाड़ियों से विशेष रूप से लाए गए ब्रह्मकमल, रत्नज्योत सहित अन्य बहुमूल्य एवं पवित्र फूलों से देवताओं का श्रृंगार किया गया। देवता के कारकूनों ने विधिवत फूल मालाएं अर्पित कर देव परंपरा का निर्वहन किया।
देवता श्री बद्रीनारायण के मोतमीन मनोज नेगी, माथास गोवर्धन सिंह नेगी, पुजारी गंगा सिंह नेगी और माली महावीर सिंह नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी फूल्याच पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों और देव संस्कृति का पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।