फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Under-19 sports competition begins at Kyari School; 269 players are participating.

Rampur Bushahar News: क्यारी स्कूल में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता शुरू, 269 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Sat, 12 Sep 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Under-19 sports competition begins at Kyari School; 269 players are participating.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में अंडर-19 खंड स्तरीय छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में अंडर-19 खंड स्तरीय छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें कोटखाई खंड के 16 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 269 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट ने किया।

प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और खो-खो सहित कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान और रितेश कपरेट ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विद्यार्थियों को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए, ताकि वे अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। समापन समारोह में जिला परिषद कलबोग वार्ड की सदस्य रेखा चौहान मुख्य अतिथि होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed