{"_id":"68848c1c2fa9df9192062c50","slug":"video-rampur-martyrs-remembered-in-rampur-on-kargil-vijay-diwas-2025-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur: कारगिल विजय दिवस पर रामपुर में बलिदानियों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: कारगिल विजय दिवस पर रामपुर में बलिदानियों को किया याद
कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर रामपुर में खंड स्तर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। समारोह में नायब तहसीलदार सुरेश नेगी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने सभी से बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्हें सदैव स्मरण रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बलिदानी कैप्टन विक्रम बत्रा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उपस्थित सभी लोगों ने गहराई से नमन किया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर सभी ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमंडल पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध हमारे सैनिकों की अद्वितीय वीरता और मातृभूमि के प्रति बलिदान का प्रतीक है। कार्यक्रम में डीएफओ गुरहर्ष सिंह, बीएमओ डॉ. आरके नेगी, एसएमएस बागवानी संजय चौहान, सहायक योजनाकार प्रियंका भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।