{"_id":"6ae46d526be39cf8270c9c9d","slug":"video-rampur-bushahr-teachers-association-to-honor-luminaries-from-the-field-of-education-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: शिक्षा क्षेत्र की विभूतियों को पुरस्कृत करेगा बुशहर शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: शिक्षा क्षेत्र की विभूतियों को पुरस्कृत करेगा बुशहर शिक्षक संघ
रामपुर के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा की लौ जलाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को बुशहर शिक्षक संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संघ की ओर से 1 नवंबर को रामपुर के पीजी कॉलेज सभागार में गौरवोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ-साथ दसवीं, बारहवीं कक्षा के मेधावी, पंचायतों के मेधावी छात्र, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और प्रतियोगी परीक्षाओं के मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संघ की ओर रामपुर में पहली बार इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रामपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बुशहर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह टैगोर ने कहा कि संघ की ओर से पहली बार गौरवोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट करेंगे। इस समारोह में रामपुर, ननखड़ी और सराहन शिक्षा खंड से सेवानिवृत्त हुए 85 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ उन शिक्षकों को सम्मानित कर रहा है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में, जब क्षेत्र असुविधाओं के दौर से जूझ रहा था। उस दौर में दूर दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा देकर अच्छे मुकाम पर पहुंचाया है। सम्मानित होने वाले शिक्षक वो शिक्षक हैं, जिनका जन्म 1934 से लेकर 1960 तक हुआ है। इसके अलावा दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट हासिल करने वाले 31 और 22 पंचायतवार मेधावी और राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग, वुशु और ताइक्वांडो के 10 खिलाड़ी, नीट और जेईई पास करने वाले 7 युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोक नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा। लोकनृत्य में महिला मंडल सराहन, महिला मंडल दरकाली और महिला मंडल खड़ाहन की महिलाएं प्रस्तुतियां देंगी। टैगोर ने बताया कि बुशहर शिक्षक संघ में प्राथमिक स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के शिक्षक शामिल हैं। संघ के गठन का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, जरूरतमंदों को मदद, संस्कृति और पर्यावरण का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघ की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गोद लेकर उनकी शिक्षा पूरी करने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।